उन्नाव: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजन ने काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पूरन नगर में देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे मे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार …

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पूरन नगर में देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे मे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान देर शाम को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जुराखन खेड़ा मे रहने वाले देवीसहाय 55 पुत्र स्व. पूरबीदीन शहर के मोहल्ला पूरन नगर में दुकान खोले हुए था। दुकान बंद कर शनिवार शाम तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने देवी सहाय को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उठाकर उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया तथा घटना की सूचना परिजनों को दी।

चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया। जहां देर शाम देवी सहाय की कानपुर अस्पताल में मौत हो गई मौत हो गई। आक्रोशित परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। आक्रोशित परिजनो ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर शांत कराया। उसके बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड की मौत से घर मे कोहराम मचा है।

संबंधित समाचार