मुरादाबाद: महिला प्रधान ने पुत्रों व पुत्र वधू का मनरेगा कार्ड बनाकर निकाली धनराशि
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। महिला प्रधान ने तीन पुत्रों व पुत्र वधू के साथ-साथ होमगार्ड का भी मनरेगा कार्ड बनाकर धनराशि अवमुक्त करा दी। मनरेगा की धनराशि का बंदरबांट करने के मामले में ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी उपायुक्त श्रम रोजगार मेला मुरादाबाद के साथ-साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर प्रधान की ओर से की …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। महिला प्रधान ने तीन पुत्रों व पुत्र वधू के साथ-साथ होमगार्ड का भी मनरेगा कार्ड बनाकर धनराशि अवमुक्त करा दी। मनरेगा की धनराशि का बंदरबांट करने के मामले में ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी उपायुक्त श्रम रोजगार मेला मुरादाबाद के साथ-साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर प्रधान की ओर से की जा रही भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है। वर्तमान प्रधान पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पूर्व प्रधान के कार्यों को भी अपने कार्यकाल में दर्शा दिया है।
ठाकुरद्वारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत लोगी खुर्द निवासी मुकेश कुमार, वीर सिंह, योगेश कुमार, जितेंद्र सिंह, कविंद्र सिंह, मोहम्मद नबी, लोकेश कुमार, रईस अहमद ने उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर साढ़े 4 महीने पूर्व बनी महिला प्रधान ने अपात्र लोगों के मनरेगा कार्ड बनाकर उनकी धनराशि भी मुक्त करा देने के मामले में जांच कराए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा कि वर्तमान महिला प्रधान नजमा खातून ने अपने तीन पुत्रों, पुत्र वधू का मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बना दिया।
इसी तरह गांव का एक युवक होमगार्ड के पद पर तैनात है। थाना कटघर में ड्यूटी करता है। एक ही तिथि में प्रधान ने होमगार्ड को गांव में ड्यूटी पर तैनात दिखाया वहीं वह किसी थाने में भी ड्यूटी भी कर रहा। उनकी मिली धनराशि को भी अवमुक्त करा दिया गया।
इतना ही नहीं गांव के रमजानी पुत्र आशिक अली के खेत से सर कला की पुलिया तक नाला खुदाई कार्य वर्ष 2019 वर्ष 2020 में पूर्व प्रधान द्वारा कराया जा चुका है, जो वर्तमान वर्ष में कार्य का नाम बदलकर रईस अहमद के खेत से योगिन के खेत तक नाला खुदाई एवं महावीर सिंह के मकान से मेन रोड तक नाला खुदाई कार्य कराकर सारा पैसा निकाल लिया गया वहीं डिमांड संख्या 3320 49 महावीर के मकान से मेन रोड तक नाला खुदाई कार्य और डिमांड संख्या 19 4566 नाचीज के खेत पर वृक्षारोपण कार्य उपस्थिति दर्ज की गई है, जबकि उक्त तिथि पर होमगार्ड मुरादाबाद में तैनात रहा। शिकायती पत्र में वर्तमान प्रधान के खिलाफ जांच कराए जाने की मांग की।
