अमरोहा : रामलीला के मंचन का विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर की प्राचीन रामलीला के मंचन का विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर पीता काट के शुभारंभ किया गया। विधायक ने कहा की भगवान श्री राम की लीला को अवश्य देखना चाहिए और उसमें से अच्छाइयों को ग्रहण अपने जीवन में उतारना चाहिए। नगर के झारखंड महादेव …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर की प्राचीन रामलीला के मंचन का विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर पीता काट के शुभारंभ किया गया। विधायक ने कहा की भगवान श्री राम की लीला को अवश्य देखना चाहिए और उसमें से अच्छाइयों को ग्रहण अपने जीवन में उतारना चाहिए।
नगर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर के निकट स्थित रामलीला मैदान पर प्राचीन काल से रामलीला का मंचन होता चला आया है।उसी क्रम में श्री शिव महामंडल रामलीला समिति के तत्वधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीलाओं का मंचन श्री राधा कृष्ण लोक कला भारतीय मंडल वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। सोमवार की देर रात्रि रामलीला के मंचन का शुभारंभ विधायक महेंद्र सिंह खड़ग वंशी के द्वारा विधि विधान के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
विधायक द्वारा रामचरितमानस एवं व्यासपीठ का पूजन भी किया गया। पंडित दिनेश शास्त्री द्वारा मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान के साथ पूजन कराया गया। रामलीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधायक का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। विधायक द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि भगवान श्री राम हमारे आदर्श हैं और हमें उनकी अच्छाइयों को अपने जीवन में उतारकर बुराइयों को दूर करना चाहिए।
उन्होंने कहा की भाजपा की योगी सरकार के द्वारा ही अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर अंकुर अग्रवाल,राकेश अग्रवाल,महेश शर्मा,मुकेश अग्रवाल,संजय शर्मा,गिरधारी लाल सैनी,राजीव शर्मा,योगेंद्र शर्मा,पंडित येंतेंद्र शंकर गौड़,सुशील भगत जी,दिनेश कुमार अग्रवाल,पुनीत अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
