प्रियंका ने लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से की मुलाकात, दिया ये भरोस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिजन से मिलने के लिए बहराइच पंहुची थी। इस दौरान प्रियंका ने सबसे पहले जिले के ब्लॉक रिसिया के गांव नबीनगर के किसान गुरविंदर सिंह पुत्र सतविंदर सिंह (उम्र 22 साल) के परिवारजनों से मुलाकात की …

बहराइच। कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिजन से मिलने के लिए बहराइच पंहुची थी। इस दौरान प्रियंका ने सबसे पहले जिले के ब्लॉक रिसिया के गांव नबीनगर के किसान गुरविंदर सिंह पुत्र सतविंदर सिंह (उम्र 22 साल) के परिवारजनों से मुलाकात की और खेद जताया। इसके साथ उन्होंने अपना अपना मोबाइल नंबर भी दिया।

इसके बाद वो नानपारा के गांव बंजारन टाड़ा में मारे गए किसान दलजीत पुत्र हरजीत सिंह (उम्र 32 साल) के परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान परिवारजनों ने प्रियंका गांधी को शहीद किसान के शांति पूर्वक प्रदर्शन का वीडियो दिखाए परिवारजनों ने कहा कि हमारे बेटे शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे उन्हें गाड़ी चढ़ाकर और गोली मारकर हत्या कर दी गयी। परिवार जनों ने प्रियंका गांधी से न्याय की मांग की प्रियंका गांधी ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई।

संबंधित समाचार