पुलिस कर्मियों को सरकार की सौगात, अब से इन महत्वपूर्ण अवसरों पर मिलेगी छुट्टी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के कर्मियों को अब जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ जैसे अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए छुट्टियां मिलेंगी। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना द्वारा स्वीकृत सात अक्टूबर को जारी आदेश तत्काल …

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के कर्मियों को अब जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ जैसे अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए छुट्टियां मिलेंगी। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना द्वारा स्वीकृत सात अक्टूबर को जारी आदेश तत्काल रूप से प्रभावी हो गया है। उन्होंने बताया कि इस आदेश के पारित होने के बाद दिल्ली पुलिस के करीब 80,000 कर्मियों को अपने जीवन के महत्वपूर्ण दिनों में अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए अब से छुट्टियां मिलेंगी।

पुलिस उपायुक्त (सूचना प्रौद्योगिकी) महेश बत्रा ने इस आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। आदेश में कहा गया है, ”ऐसा देखा गया है कि पुलिसकर्मी अपने, अपने जीवनसाथी और अपने बच्चों के जन्मदिन या अपनी शादी की सालगिरह जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर भी अपने परिवारों के साथ कई बार समय व्यतीत नहीं कर पाते हैं।” इस आदेश के अनुसार पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, अपने जीवनसाथी और बच्चों के जन्मदिन पर छुट्टी दी जाएगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”यह आदेश पूरे दिल्ली पुलिस बल के लिए है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।” एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा, ”हर व्यक्ति के जीवन में कुछ महत्वपूर्ण दिन होते हैं, जिन्हें वह अपने परिवार के साथ बिताना चाहता है, लेकिन पुलिसकर्मी आपात स्थितियों या अपने काम की वजह से ऐसा नहीं कर पाते। ऐसे में यह आदेश वास्तव में एक बहुत अच्छा कदम है।

संबंधित समाचार