बरेली: लखीमपुर कांड में घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं विपक्षी दल- साध्वी प्राची
बरेली, अमृत विचार। दुर्गा वाहिनी संस्था के स्थापना दिवस में पहुंची डा. साध्वी प्राची ने रविवार को लखीमपुर कांड में घड़ियाली आंसू बहाने को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि कुछ पार्टियों के नेता दिन-रात एक करके लखीमपुर मामले में सेक्युलर वाद की राजनीति …
बरेली, अमृत विचार। दुर्गा वाहिनी संस्था के स्थापना दिवस में पहुंची डा. साध्वी प्राची ने रविवार को लखीमपुर कांड में घड़ियाली आंसू बहाने को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि कुछ पार्टियों के नेता दिन-रात एक करके लखीमपुर मामले में सेक्युलर वाद की राजनीति कर रहे हैं। इन लोगों के पास कश्मीर घाटी में लोगों की हत्याएं होने पर अफसोस जताने का वक्त भी नहीं रहा है।
लखीमपुर में नौटंकी करने वाले नेता कहां गायब हो गए थे। नाम लिए बिना झाड़ू लगाने के मामले में प्रियंका गांधी को घेरते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देना चाहिए। जिन्होंने झाड़ू लगाना सिखा दिया। जो कभी अपना कमरा तक साफ नहीं करते, अब उन्हें कमरा साफ करना आ गया। लखीमपुर कांड में जांच में सब साफ हो जाएगा। राजस्थान में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। वहां भी जाकर नेताओं को विरोध करना चाहिए। जनता को न्याय दिलाने का काम है तो इन्हें राजस्थान में जाना चाहिए।
इससे पहले संस्था का स्थापना दिवस एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ साध्वी प्राची ने नारी शक्ति से जागरूक एवं संस्कारी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आस्था ने की। दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका साधना सिंह ने शस्त्र धारण के महत्व का वर्णन किया। मोनिका लूथरा, डॉ रुचि कपूर, पूजा कालरा, सुनीता सिंह, सपना द्विवेदी एवं आरती आर्य की उपस्थिति रहीं।
