बरेली: जेल से बाहर आते ही शुरू की वाहन चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जेल से बाहर आते ही एक वाहन चोर ने अपने साथी के साथ मिलकर दोबारा वाहन चोरी शुरू कर दी। बारादरी पुलिस ने दोनों वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइिकल बरामद की हैं। यह सभी बाइक बरेली, तिलहर, रामपुर व दिल्ली से …

बरेली, अमृत विचार। जेल से बाहर आते ही एक वाहन चोर ने अपने साथी के साथ मिलकर दोबारा वाहन चोरी शुरू कर दी। बारादरी पुलिस ने दोनों वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइिकल बरामद की हैं। यह सभी बाइक बरेली, तिलहर, रामपुर व दिल्ली से चुरायीं थीं। मुख्य सरगना पर कोतवाली, किला और बारादरी थाने में 24 मुकदमें दर्ज हैं। वह चोरी की बाइक बेचकर नशा करते थे।

बारादरी पुलिस ने शनिवार को किला क्षेत्र के लाल मस्जिद मलूकपुर निवासी मो. फुरकान और घेर शेख मिट्टू के रहने वाले मो. कलीम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरों ने बताया कि उनके निशाने पर ज्यादातर सुनसान जगहों पर खड़ी बाइकें रहती हैं। कलीम निगरानी करता था और इशारा मिलते ही मो. फुरकान बाइक चोरी कर लेता था।

चोरी के बाद बाइकों को शाहजहांपुर रोड पर सुनसान जगह पर छिपा देते थे। उसके बाद बाइक को दो से पांच हजार रुपये में बेच देते थे। वह ऐसी बाइक ज्यादा चुराते थे, जिनके लॉक आसानी से टूट जाते हैं। में बेंच देते थे। बाइक चोरों की गिरफ्तारी के बाद जब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला कि मो. फुरकान हिस्ट्रीशीटर है।

उसपर बरेली के अलावा अन्य जिलों के थानों में भी हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोपों में करीब 24 मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले ही उसे एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया था, जहां से निकलने के बाद ही उसने कलीम के साथ मिलकर बाइक चोरी का काम फिर शुरू किया था। जांच में मो. कलीम का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है।

संबंधित समाचार