अमरोहा : जिलाधिकारी कार्यालय पर किसानों की भूख हड़ताल जारी, समस्याओं का समाधान होने तक करेंगे आंदोलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर अनशन शुरु कर दिया। किसानों की मांग है कि गन्ना, बिजली, धान क्रय केंद्र, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड की समस्याओं का निराकरण कराया जाए। अभी तक चीनी मिल चालू …

अमरोहा, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर अनशन शुरु कर दिया। किसानों की मांग है कि गन्ना, बिजली, धान क्रय केंद्र, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड की समस्याओं का निराकरण कराया जाए। अभी तक चीनी मिल चालू नहीं हो पाई हैं, जिससे किसान परेशान हैं।

संगठन ने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी, जिसके तहत कार्यकर्ता शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर अनशन पर बैठ गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने जल्द से जल्द चीनी मिलों को चालू कराया जाए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री सम्मान निधि से वंचित 41000 किसानों के खाते में शत-प्रतिशत धनराशि डलवाई जाए।

हसनपुर चीनी मिल का विस्तारीकरण किया जाए। हसनपुर चीनी मिल के गन्ना किसानों का विगत पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान 22 करोड़ का तत्काल किसानों के खाते में करवाया जाए। 17-18 अक्टूबर को अतिवृष्टि के रूप में हुई वर्षा के कारण बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलवाया जाए। वर्तमान पेराई सत्र में जनपद की सभी चीनी मिलों को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक शुरू कराया जाए। साथ-साथ जनपद में डेंगू व वायरल से हो रही मौतों में परिजनों को मुआवजा व जनपद में रोकथाम के लिए उचित प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित कैंप लगाकर कार्यवाही की जाए।

अनशन पर बैठने वालों में चौधरी सुरेंद्र सिंह, चौधरी दिवाकर सिंह, चौधरी नरेंद्र सिंह, प्रधान पप्पू पाल, प्रधान सत्यवीर सिंह, महिपाल सैनी, महिपाल गुर्जर, लखीचंद सिंह, रामपाल सिंह, सोमपाल सिंह बैठे हैं। अनशन कार्यक्रम की अध्यक्षता रामफल सिंह तंवर व संचालन चौधरी धर्मवीर सिंह ने किया। इस मौके पर सतपाल राणा, डॉक्टर योगेंद्र सिंह, जयपाल सिंह प्रधान, चौधरी ओमवीर सिंह, नरपत मुखिया,मास्टर सतबीर सिंह चौधरी, सुरेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, सतपाल सैनी,सरपंच हरज्ञान सिंह, महेंद्र सिंह, जितेंद्र चौहान, समर पाल सैनी, नेम पाल सिंह, भोलू प्रधान, बलवीर पाल, सुधाकर सिंह, सतवीर सिंह, रामकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार