लखनऊ: पति ने पत्नी व सास के पेट में घोंपा चाकू, जानें वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट के उतरी जोन इंदिरा नगर थाना स्थित सुग्गामऊ गांव में शुक्रवार को उस समय हडकंप मच गया जब पति ने अपनी पत्नी व सास के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल मां-बेटी को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती …

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट के उतरी जोन इंदिरा नगर थाना स्थित सुग्गामऊ गांव में शुक्रवार को उस समय हडकंप मच गया जब पति ने अपनी पत्नी व सास के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल मां-बेटी को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हमलावर पति की तलाश की जा रही है।

आशियाना थाना निवासी रहीम बादशाह की इंदिरा नगर के सुग्गामऊ गांव में ससुराल है। रहीम की पत्नी मायके में काफी दिनों रह रही थी। शुक्रवार शाम को पति रहीम आया और 32 वर्षीय पत्नी फजला खातून के पेट में चाकू घोंप दिया । दामाद ने जब बेटी पर चाकू से हमला किए तो मां ने इसका विरोध किया जिस पर आरोपी ने मां कुसुम बेगम पर भी हमला बोल दिया। पत्नी और सास पर चाकू से हमला करने के बाद रहीम बादशाह वहां से फरार हो गया।

मां-बेटी लहूलुहान होकर घर में गिर पड़ी। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के दौड़े और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल में ले गई। प्रभारी निरीक्षक रामफल प्रजापति ने बताया कि रहीम बादशाह की फजला खातून के साथ 10 वर्ष पहले शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस वजह से फजला खातून अपने मायके में रह रही थी। मां-बेटी की हालत ठीक है। आरोपी पति को तलाश जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज