गुणों से भरपूर है आंवला, हार्ट अटैक, डायबिटीज से लेकर बहुत से रोगों को करता है दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सर्दियों में आंवला भरपूर मिलता है। इसका किसी न किसी रूप में सेवन करने शरीर के हर अंग को लाभ पहुंचता है। हां सुबह खाली पेट एक आंवले का सेवन किया जाए तो आपको निरोगी काया का वरदान मिल सकता है। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। 100 ग्राम आंवले में संतरे से 10 …

सर्दियों में आंवला भरपूर मिलता है। इसका किसी न किसी रूप में सेवन करने शरीर के हर अंग को लाभ पहुंचता है। हां सुबह खाली पेट एक आंवले का सेवन किया जाए तो आपको निरोगी काया का वरदान मिल सकता है। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। 100 ग्राम आंवले में संतरे से 10 से 30 गुना अधिक विटामिन सी होता है। आंवले में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और विटमिन सी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने तथा सर्दी-खांसी सहित वायरल और बैक्टीरियल बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

  • आंवले नियमित सेवन हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। हृदय रोग में धमनियों में खून के धक्के जमने लगते हैं। विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो ऐसा नहीं होने देता।
  • अगर मुंह के छाले होने का खतरा है, तो थोड़ा पानी गर्म करें, इसमें आंवले का रस मिलाएं और इसे रोजाना पिएं। आप जल्द ही सकारात्मक परिणाम देखेंगे।
  • आंवले में मौजूद क्रोमियम कंटेंट को शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है। इसी के कारण मधुमेह से जूझ रहे लोगों के लिए आंवला फायदेमंद फल है।
  • आंवला रेशेदार होता है लेकिन इसे नियंत्रित मात्रा में लेना पड़ता है, क्योंकि बहुत अधिक फाइबर से इरिटेबल बाउल्स की शिकायत होती है।
  • आंवला को रक्त शोधक गुण होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से मुंहासे नहीं होते और चमकदार रंग देता है।
  • आंवले के सेवन से मसूड़े मजबूत होते है और सांसों की बदबू दूर होती है।

यह भी पढ़े-

ठंड में खान-पान और दिनचर्या का रखें ध्यान, लापरवाही से कहीं बढ़ न जाए Blood Pressure