हरदोई: बाढ़ से घिरे कहारकोला गांव का विधायक रानू सिंह ने किया निरीक्षण
हरदोई। उत्तराखंड के बांधो से छोड़े गए पानी से गर्रा के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है । भरखनी इलाके के कहारकोला गांव में चारो ओर से पानी भर गया, और यह गांव टापू में तब्दील हो गया। वहीं बाढ़ प्रभावित कहारकोला गांव के बारे में जानकारी होने पर विधायक माधवेंद्र …
हरदोई। उत्तराखंड के बांधो से छोड़े गए पानी से गर्रा के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है । भरखनी इलाके के कहारकोला गांव में चारो ओर से पानी भर गया, और यह गांव टापू में तब्दील हो गया। वहीं बाढ़ प्रभावित कहारकोला गांव के बारे में जानकारी होने पर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू गांव पहुंचे और बाढ़ के बीच गांव की स्थित का निरीक्षण किया। विधायक ने कहारकोला गांव के लोगों को हर सम्भव सरकारी सहायता दिलाने व पुलिया और सड़क का निर्माण कराए जाने का भी आश्वसन दिया ।
सवायजपुर से भाजपा विधायक कुंवर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भरखनी के कहारकोला गांव पहुंचे । जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर उन्हें हर संभव सरकारी सहायता व बजट की उपलब्धता होने पर पुलिया और सड़क निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि गर्रा नदी में आई बाढ़ से कहारकोला गांव के लोगों का काफी नुकसान हुआ है।
राजस्व विभाग की टीम को भेजकर बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करवाया जाएगा, और जो भी संभव होगा वह सरकारी सहायता दिलवाई जाएगी। बताते चले कि गर्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा हैं। भरखनी ब्लाक क्षेत्र के करीब दर्जनभर गांव इसकी चपेट में हैं, जिनमें से एक कहाकोला गांव में गर्रा नदी का पानी भर गया है। फसलें डूब गई हैं और कई मकान गर्रा नदी के कटान से नदी में समा गए हैं।
