रामपुर शहर में सुबह 10 से बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित, जानिए क्या है वजह
रामपुर, अमृत विचार। 4 नवंबर को दिवाली का त्योहार है। इस दौरान बाजारों में लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो जाती है। वाहनों के शहर के अंदर जाने के कारण चारों ओर जाम ही जाम लग जाता है। जिसको लेकर पुलिस ने 10 दिन का रूट चार्ट जारी कर दिया है। मिस्टन गंज के अंदर …
रामपुर, अमृत विचार। 4 नवंबर को दिवाली का त्योहार है। इस दौरान बाजारों में लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो जाती है। वाहनों के शहर के अंदर जाने के कारण चारों ओर जाम ही जाम लग जाता है। जिसको लेकर पुलिस ने 10 दिन का रूट चार्ट जारी कर दिया है। मिस्टन गंज के अंदर ई-रिक्शाओं, कार और बड़े वाहन सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक अंदर नहीं जा सकेगें। व्यापारी भी अपने वाहन नहीं खड़े कर सकेगें।
त्योहारी सीजन के शुरु होते ही शहर के मुख्य बाजारों में जाम की समस्या शुरु हो गई। दिवाली का त्योहार नजदीक आ चुका है। जिसको लेकर बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। लोगों ने अभी से खरीदारी शुरुकर दी है। लगातार पुलिस अधिकरियों को जाम लगने की शिकायतें मिल रही थी। जिसको देखते हुए पुलिस ने रूट चार्ट जारी कर दिया है। जिसमें 27 अक्टूबर से लेकर 7 नवंबर तक मिस्टनगंज बाजार में ई-रिक्शाएं, कार और बड़े वाहन शहर के अंदर सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक प्रवेश नहीं कर सकेगें। इसके अलावा मिस्टनगंज में रहने वाले व्यापारी व दुकानदार अपने आवास व दुकान के सामने नो-पर्किंग में अपने वाहन न पार्क करें।
इन चौराहों पर तैनात रहेगी फोर्स
एसबीआई तिराहा बैरियर
राजद्वारा बैरियर
मिस्टनगंज चौराहा बैरियर
किला पश्चिमी गेट बैरियर
चोका चौकी तिराहा बैरियर
अनाज मंडी हजयानर चौकी बाजार
