लखनऊ: शिक्षक ने शिक्षिका का वीडियो बनाकर दिया वायरल करने की धमकी, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश सरकार जहां एक ओर सरकारी स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने की कोशिश में हैं, वहीं ​शिक्षक हैं कि शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर अन्य कामों में लगे हुए हैं। राजधानी के एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक ने सहयोगी शिक्षिका का शौचालय से लेकर कमरे तक वीडियो बनाया फिर उसे वायरल करने की धमकी …

लखनऊ। प्रदेश सरकार जहां एक ओर सरकारी स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने की कोशिश में हैं, वहीं ​शिक्षक हैं कि शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर अन्य कामों में लगे हुए हैं। राजधानी के एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक ने सहयोगी शिक्षिका का शौचालय से लेकर कमरे तक वीडियो बनाया फिर उसे वायरल करने की धमकी दी। इस संबंध में बीएसए ने आरोपी शिक्षक को नोटिस जारी करते हुए निलंबित कर दिया है।

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मलिहाबाद ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक जुल्फिकार अली पर शिक्षिका ने वीडियो बनाये जाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही विद्यालय में नामांकन संख्या न पूरी किए जाने,​ बिना अवकाश के अनुपस्थित रहने और अभिलेख कक्ष में ताला बंद रख शिक्षिका को हस्ताक्षर से वंचित रखने और अभद्रता से बात किए जाने के भी आरोप हैं। ​

बीएसए ने बताया कि इस संबंध में मलिहाबाद बीईओ से जांच कराई गयी है, ऐसे में प्रथम दृष्टि में आरोप सही पाये गये हैं, इसलिए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जांच के आदेश भी दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि ​निलंबन की अवस्था में आरोपी शिक्षक को मलिहाबाद बीआरसी पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

संबंधित समाचार