अयोध्या: दिनेश हत्याकांड के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
अयोध्या। जिले के थाना कुमारगंज क्षेत्र के दिनेश हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा हटाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बाइक चोरी के शक में धमथुआ गांव के दिनेश को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। …
अयोध्या। जिले के थाना कुमारगंज क्षेत्र के दिनेश हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा हटाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बाइक चोरी के शक में धमथुआ गांव के दिनेश को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। साथ ही शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल किए गए ट्रेक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
थाना कुमारगंज एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में वांछित चल रहे आरोपियों की पहचान ओंकार अग्रहरि (22), मनीष सिंह उर्फ रवि (26), अनुराग सिंह उर्फ अन्नू (29), आदर्श सिंह उर्फ गब्बर (22) निवासी बवां थाना कुमारगंज, शिवम (22), करमराज उर्फ पुत्तन निवासी पूरे बजनू का पुरवा धमथुआ 26 के रूप में हुई। आरोपियों को बघौडा चौराहा पर रात सवा दो बजे गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों से खून लगा एक तवा, एक लकड़ी की बेंट, भूरे रंग का बेल्ट का पट्टा, दो लकड़ी का डंडा व एक नीले रंग का ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद की गई। संतोष के अनुसार एक पल्सर मोटर साइकिल के गायब होने पर ओंकार अग्रहरि ने दिनेश पासी उर्फ पुत्तन को रवि उर्फ मनीष सिंह के ट्यूबेल पर बुलाया। जहां पर पहले से ही अन्य आरोपी मौजूद थे। अभियुक्त रवि उर्फ मनीष सिंह ने अपनी मोटर साइकिल के सम्बन्ध में पूछताछ की।
पुत्तन ने आनाकानी की तो रवि ,ओंकार ,शिवम ,गब्बर, अन्नू व पुत्तन ने लाठी, डंडे व बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। फिर भी न बताने पर अन्नू व गब्बर ने बेल्ट से पैर बांधकर उसको पीटा। उसके बाद अन्नू ने बेंट लगे तवे से दिनेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। शव को टैक्ट्रर की ट्राली पर लादकर गांव के बाहर सहाबा के पास रोड के किनारे फेंक दिया था।
