रामपुर : कांग्रेसी नेता की घोड़ी रानी चोरी, एडीजी ने लिया संज्ञान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कांग्रेसी नेता की घोड़ी रानी के चोरी होने के मामले को एडीजी ने संज्ञान लेते हुए डीआईजी मुरादाबाद और रामपुर पुलिस को सख्त निर्देश जारी करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले पुलिस पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के तबेले से चोरी हुई भैंसों को तलाश चुकी है। तत्कालीन …

रामपुर, अमृत विचार। कांग्रेसी नेता की घोड़ी रानी के चोरी होने के मामले को एडीजी ने संज्ञान लेते हुए डीआईजी मुरादाबाद और रामपुर पुलिस को सख्त निर्देश जारी करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले पुलिस पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के तबेले से चोरी हुई भैंसों को तलाश चुकी है। तत्कालीन जिलाधिकारी अमित किशोर के कुत्ते को भी तलाश कर उन्हें सौंपा जा चुका है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के चौक मोहम्मद सईद खां निवासी कांग्रेस किसान नेता हाजी नाज़िश खान का कहना है कि उनके पास एक घोड़ी थी जोकि, तोपखाना गेट हजरतपुर चौराहे के पास स्थित एक चक्की के पीछे बंधती थी। घोड़ी रानी को कोई पांच नवंबर को खोलकर ले गया था जिसकी कीमत करीब 82 हजार रुपये है। इस मामले में कांग्रेस नेता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी लेकिन, कोई सुनवाई नहीं होने पर इस मामले में उन्होंने एडीजी बरेली से भी शिकायत की थी।

एडीजी बरेली ने संज्ञान लेते हुए डीआईजी मुरादाबाद ओर रामपुर पुलिस को निर्देशित करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सपा शासनकाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की भैसें भी पुलिस 24 घंटे के अंदर बरामद कर चुकी है। इससे पहले रामपुर पुलिस ने तत्कालीन डीएम अमित किशोर के पालतू कुत्ते जर्मन शेफर्ड जोजो को भी 24 घंटे तक में तलाश कर लिया था।

जिलाधिकारी का तबादला होने पर उन्होंने अपने कुत्ते जोजो को जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार को कुछ समय के लिए सौंप दिया था। लेकिन, एक रात जोजो जिला कार्यक्रम अधिकारी के आवास से निकल भागा था। अब पुलिस कांग्रेसी किसान नेता की घोड़ी तलाशने में जुट गई है।

संबंधित समाचार