अचानक ब्रेन स्ट्रोक होने पर करें ये उपाय, लापरवाही से जा सकती है जान
सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक समस्या बढ़ जाती है। केवल इतना ही नहीं इसकी वजह से लोग लकवा की भी चपेट में आ सकते हैं। अगर आपके आसपास भी ऐसा ही कोई मरीज दिखें तो कुछ उपायों से उसकी जान बचाने की कोशिश की जा सकती है। आपातकालीन सेवाओं को सूचित करें अगर आपको लग रहा …
सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक समस्या बढ़ जाती है। केवल इतना ही नहीं इसकी वजह से लोग लकवा की भी चपेट में आ सकते हैं। अगर आपके आसपास भी ऐसा ही कोई मरीज दिखें तो कुछ उपायों से उसकी जान बचाने की कोशिश की जा सकती है।
आपातकालीन सेवाओं को सूचित करें
अगर आपको लग रहा है कि किसी व्यक्ति को ब्रेन स्ट्रोक हो रहा है तो तुरंत अस्पताल में कॉल करें। इस स्थिति में जल्द से जल्द इमरजेंसी सहायता लेने की ज़रूरत होती है। इमरजेंसी हेल्प मिलने तक पीड़ित व्यक्ति को किसी आरामदायक स्थिति में बैठाएं।
सांस लेने में करें मदद
ब्रेन स्ट्रोक की हालत में ये देखते रहे कि पीड़ित व्यक्ति सांस ले रहा है या नहीं, अगर उसे सांस लेने में किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो इस स्थिति पीड़ित व्यक्ति के कपड़े ढीले कर दें, शर्ट के बटन को खोल दें, और टाई या स्कार्फ को ढीला करें या निकाल दें।
शरीर को गर्म रखें
ब्रेन स्ट्रोक की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति के शरीर को जितना हो सके गर्म रखने की कोशिश करें। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति के शरीर पर कंबल डाल दें और चारो तरफ से कवर कर के रखें। इसके साथ ही मरीज के आसपास ज्यादा भीड़भाड़ ना होने दें इससे पीड़ित व्यक्ति को घबराहट हो सकती है।
खाने- पीने को ना दें
ब्रेन स्ट्रोक की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को कुछ भी खाने पीने को ना दें। इसके अलावा मरीज की सभी हरकतों पर ध्यान रखें और अस्पताल जाने के बाद डॉक्टर को मरीज के लक्षणों के बारे में बताएं।
पैनिक न हो
अक्सर हम परिवार के किसी सदस्य को बीमार देखकर काफी घबरा जाते हैं औऱ हताश होने लगते हैं लेकिन ब्रेन स्ट्रोक के मरीज के सामने हमें ऐसा बर्ताव करने से बचना चाहिए। कभी भी मरीज के सामने ऐसा शो करने से बचना चाहिए कि उसे गंभीर अटैक आया है और वो बच नहीं सकता, खासकर ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के सामने। ऐसा करने से पीड़ित व्यक्ति का दिमाग और कमजोर हो जाता है औऱ वो जीने की उम्मीद छोड़ देता है।
यह भी पढ़े-
सर्दियों में धूप के अलावा इन चीजों से भी मिल सकता है विटामिन डी
