बढ़ते धुएं से हो सकता है फेफड़ों को नुकसान, रखें खास ध्यान : डॉ. एन बी सिंह
लखनऊ। दीपावली पर्व पर हुई आतिशबाजी से बढ़ा धुवां इन दिनों चिंता का विषय बना गया है, क्योंकि एयर क्वालिटी लेवल इन पटाखों के धुएं से काफी प्रभावित हुई है। जिसे ध्यान में रखते हुए डॉक्टर कई तरह की हिदायत बरतने की सलाह दे रहे हैं। इसी सिलसिले में लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल …
लखनऊ। दीपावली पर्व पर हुई आतिशबाजी से बढ़ा धुवां इन दिनों चिंता का विषय बना गया है, क्योंकि एयर क्वालिटी लेवल इन पटाखों के धुएं से काफी प्रभावित हुई है। जिसे ध्यान में रखते हुए डॉक्टर कई तरह की हिदायत बरतने की सलाह दे रहे हैं। इसी सिलसिले में लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के चेस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर एन बी सिंह ने अमृत विचार से खास बात चीत की।
विशेषज्ञ के मुताबिक़ बढ़ता धुवां चिंता का विषय है ऐसे में हमें अपने फेफड़ों का खास ध्यान रखना चाहिए। क्यूंकि ऐसे में ऑक्सिजन की मात्रा कम होने के चैन्सेज होते हैं। इस धुएं में काफी विषाक्त पदार्थ होते है जो हमारे लंग्स को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। चेस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर एन बी सिंह का कहना है की हार्ट के मरीज, अस्थमा के मरीज या सांस सम्बन्धी किसी भी तरह के मरीज मोर्निंग वॉक या बेवजह घर से ना निकले। इसके अलावा गरम पानी का सेवन करें और स्टीम ब्रीधिंग जरूर करें। इनका कहना है की ऐसे मौसम सभी को खास हिदायत बरतने की जरूरत है।
