उत्तराखंड महोत्सव पर चढ़ा प्रसिद्ध झोड़ा नृत्य का रंग, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पर्वतीय परिधानों एवं आभूषणों से सुसज्जित महिलाओं के झोड़ा नृत्य करने वाले दल। परम्परागत वेषभूषा में ढाल, तलवार, मशकबीन, तुर्री, रणसिंह आदि लिये छोलिया दल। इसके साथ अन्य सांस्कृतिक दलों द्वारा उत्तराखण्ड महोत्सव के पहले दिन ऐसा समां बांधा कि गोमती तट पर शाम सुरमयी हो गई। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने …

लखनऊ। पर्वतीय परिधानों एवं आभूषणों से सुसज्जित महिलाओं के झोड़ा नृत्य करने वाले दल। परम्परागत वेषभूषा में ढाल, तलवार, मशकबीन, तुर्री, रणसिंह आदि लिये छोलिया दल। इसके साथ अन्य सांस्कृतिक दलों द्वारा उत्तराखण्ड महोत्सव के पहले दिन ऐसा समां बांधा कि गोमती तट पर शाम सुरमयी हो गई। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

झोड़ा नृत्य में महिलाओं के 11 दलों ने हिस्सा लिया। 11 दलों में एक साथ 250 महिलाओं के इस नृत्य ने महोत्सव में मौजूद हजारों लोगाें को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस नृत्य में कल्याणपुर-एक से मंजू पाण्डेय, कल्याणपुर-दो से राधा बोरा, कल्याणपुर-तीन से हेमा बिष्ट, कुर्मांचल नगर से रेनू काण्डपाल, कंचन नगर से सुशीला नेगी, विकास नगर एक से जानकी बोरा, विकास नगर दो से त्रिलोचनी रावत, पर्वतीय रामलीला समिति तेलीबाग से राजेन्द्र सिंह बिष्ट, पंतनगर से हेमा डोलिया एवं सुधा चन्दौला, खरगापुर गोमतीनगर से ऊषा रावत, तेलीबाग से दीपा ऐरी ने अपने दलों का नेतृत्व किया।

महोत्सव का उद्घाटन करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सराहनीय हैं। महापरिषद की ओर से ऐसे महोत्सव आयोजित किए जाने से प्रांतों की संस्कृति से लोग परिचित होते हैं। कार्यक्रम में सांसद अशोक रावत, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन, बृजेश पाठक, मयंक जोशी आदि भी मौजूद रहे। उत्तराखण्ड महापरिषद के मुख्य संयोजक भवान सिंह गर्बियाल, अध्यक्ष हरीश चन्द्र पंत, महासचिव भरत सिंह बिष्ट, संयोजक दीवान सिंह अधिकारी एवं हेम सिंह, सचिव-राजेश बिष्ट, युवा अध्यक्ष चेतन बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंगल सिंह रावत, महेश रौतेला, पूरन सिंह जीना आदि ने माल्यार्पण तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सत्कार किया।

रंगमंडल के कलाकारों ने किया मुग्ध

सांस्कृतिक संध्या की सुरमयी शाम ऊषा परिणय नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। इसके बाद उत्तराखण्ड रंगमण्डल के कलाकारों ने थड़िया नृत्य एवं समूह नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शको को मंत्रमुग्ध किया।

यह भी आकर्षण

सुन्दर बने मंच के सामने प्रांगण तथा सीढ़ियों में उत्तराखण्ड महापरिषद की महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों-अध्यक्ष पुष्पा वैष्णव, हेमा बिष्ट, पूनम कनवाल, सुनीता रावत, सुनीता कनवाल, शोभा रावत, कमला मेहरा, शशि जोशी, सीता नेगी, ललिता बिष्ट, भारती बिष्ट चित्रा आदि के द्वारा रंगोली एवं पहाड़ की लोक विधा-ऐपण बनाये गये हैं।

अनिल प्रकाश जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान

मुख्यमंत्री योगी ने पर्यावरणविद् पद्मश्री एवं पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से नवाजा। बृज क्षेत्र के प्रचारक और उत्तराखंड के पूर्व प्रांत प्रचारक को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई प्रमोद रौतेला ने यह सम्मान ग्रहण किया।

संबंधित समाचार