हल्द्वानी: सतत विकास लक्ष्य को पाने में आगे आया उत्तराखंड
नरेन्द्र देव सिंह, अमृत विचार। सतत विकास के लक्ष्य को पाने में उत्तराखंड की हालत ठीक हो रही है। नीति आयोग की रिपोर्ट में सतत विकास के लिए बनाई जाने वाली नीतियों में उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड काफी आगे है। हालांकि अभी राज्य शुरूआती पांच राज्यों में शामिल नहीं हुआ है। नीति आयोग की तरफ …
नरेन्द्र देव सिंह, अमृत विचार। सतत विकास के लक्ष्य को पाने में उत्तराखंड की हालत ठीक हो रही है। नीति आयोग की रिपोर्ट में सतत विकास के लिए बनाई जाने वाली नीतियों में उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड काफी आगे है। हालांकि अभी राज्य शुरूआती पांच राज्यों में शामिल नहीं हुआ है।
नीति आयोग की तरफ से सबसे पहले 2018 में सिस्टनेबल गोल इंडेक्स (एसडीजी) बनाई। एसडीजी में 62 संकेतांकों के आधार पर किसी राज्य की प्रगति का आधार तय किया जाता है। इसके आधार पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है।
इस रिपोर्ट में साल 2018 में 64 स्कोर वैल्यू के साथ उत्तराखंड का स्थान 11 वां स्थान था। इसके बाद यह रिपोर्ट 2019 में प्रकाशित की गई। इसमें भी उत्तराखंड को 11वां स्थान मिला। इसके बाद उत्तराखंड में सतत विकास के लिए बनाए जाने वाली नीतियों को लेकर अच्छी प्रगति देखने को मिली। 2020 और 2021 में नीति आयोग ने एसडीजी की जो रिपोर्ट पेश की है उसमें राज्य का स्कोर 72 रहा और उसको सातवां स्थान मिला है। उत्तराखंड से आगे केरल और गोवा जैसे राज्य हैं।
नीति आयोग की एसडीजी रिपोर्ट में शुरूआती 10 राज्य
क्रम राज्य एसडीजी का स्कोर
1. केरल 75
2. हिमांचल 74
3. तमिलनाडू 74
4. आंध्रा प्रदेश 72
5. गोआ 72
6. कर्नाटक 72
7. उत्तराखंड 72
8. सिक्किम 71
9. महाराष्ट्र 70
10. गुजरात 69
