अयोध्या: जनौस ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दी तहरीर, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी वाले बयान को लेकर लोग गुस्से में हैं। जिले में भी प्रदर्शन और ज्ञापन देने का दौरे जारी है। इसी क्रम में रविवार को जनवादी नौजवान सभा ने नगर कोतवाली में कंगना के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि …

अयोध्या। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी वाले बयान को लेकर लोग गुस्से में हैं। जिले में भी प्रदर्शन और ज्ञापन देने का दौरे जारी है। इसी क्रम में रविवार को जनवादी नौजवान सभा ने नगर कोतवाली में कंगना के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कंगना पर केस दर्ज किया जाएगा।

जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश महासचिव कामरेड सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि कंगना रनौत के बयान से न सिर्फ देशवासियों को ठेस पहुंची है, बल्कि क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि केंद्र सरकार अभिनेत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। क्यों नहीं उनसे पद्मश्री का सम्मान वापस लिया जा रहा है।

सरकार को इसका जवाब देना ही होगा। सभा के पदाधिकारियों के साथ नगर कोतवाली पहुंचे सत्यभान सिंह ने कोतवाल सुरेश पांडेय को मांग पत्र देते हुए कंगना रनौत पर मामला दर्ज करने की मांग की। जनौस के मुताबिक सुरेश पांडेय ने आश्वासन देकर केस दर्ज करने की बात कही है। कमेटी सदस्यों ने कहा कि अगर मामला दर्ज नहीं होगा तो संगठन एक बड़ा आंदोलन करेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज