प्रियंका गांधी का मुरादाबाद दौरा रद्द, अब प्रदेश अध्यक्ष संभालेंगे मंच की कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रियंका गांधी वाड्रा का मुरादाबाद दौरा रद्द हुआ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक संदेश जारी कर कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तेज वायरल बुखार होने के चलते प्रियंका गांधी आज मुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं। लेकिन कार्यक्रम जारी रहेगा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रियंका गांधी वाड्रा का मुरादाबाद दौरा रद्द हुआ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक संदेश जारी कर कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तेज वायरल बुखार होने के चलते प्रियंका गांधी आज मुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं। लेकिन कार्यक्रम जारी रहेगा जिसकी कमान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू संभालेंगे।

वहीं दूसरी बात यह सामने आ रही है कि कम भीड़ की रिपोर्ट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मुरादाबाद दौरा रद्द कर दिया गया। भीड़ और प्रबंधन को लेकर खुफिया रिपोर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया। संदेश आने के बाद कार्यक्रम स्थल से प्रियंका की सुरक्षा में लगाए गए गार्ड वापस हो गए।

अब दीपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। चर्चा है कि वाराणसी और गोरखपुर की शानदार सभा से उत्साहित प्रियंका कम भीड़ की रिपोर्ट के बाद दुखी हो गईं। उसके बाद उन्होनें मुरादाबाद का दौरा रद्द कर दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बहुत जल्द दीपेंद्र हुड्डा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं।

संबंधित समाचार