रामपुर : नर्स और डाक्टर ने किया महिला का गर्भपात, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। निजी अस्पताल में डाक्टर और नर्स ने तीन माह की गर्भवती का जबरन गर्भपात कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर अजीमनगर पुलिस ने डा. अतुल गुप्ता और नर्स पूनम सैनी के खिलाफ धारा 304 और 313 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच …

रामपुर, अमृत विचार। निजी अस्पताल में डाक्टर और नर्स ने तीन माह की गर्भवती का जबरन गर्भपात कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर अजीमनगर पुलिस ने डा. अतुल गुप्ता और नर्स पूनम सैनी के खिलाफ धारा 304 और 313 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरुकर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बेनाजीर निवासी छोटे लाल का कहना है कि उसकी शादी 6 साल पहले भोट थाना क्षेत्र के गांव दरियागढ़ का मझरा निवासी रामवती से हुई थी। वह मजदूरी करने के लिए जिले से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी तीन माह की गर्भवती थी। 26 फरवरी को उसकी तबियत खराब होने के कारण महिला की सास मायावती उसको खीदरपुर स्थित गुप्ता क्लीनिक पर ले गई।

इस बात की जानकारी गर्भवती ने अपने पति का फोन पर दी, साथ ही आपरेशन थियटेर में ले जाने के बारे में बताया। जब तक युवक वहां पर पहुंचा तो दोनों डाक्टर और नर्स ने उसका गर्भपात कर दिया था। महिला के खून निकल रहा था। 27 फरवरी को रामवती की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया था। उसने इस मामले में अजीमनगर पुलिस से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने थक हारकर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर अजीमनगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 313 और 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दो माह पहले एसपी से भी की गई थी कार्रवाई
मृतका के पति लगातार अधिकारियों के चक्कर काटकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाता रहा। लेकिन उसकी सुनवाई कहीं पर नहीं हुई। बाद में उसने कोर्ट की शरण ली है। पीड़ित छोटे लाल का कहना है कि 12 अगस्त को उसने एसपी को भी पत्र दिया था। लेकिन एसपी ने भी इस मामले को संज्ञान नहीं लिया था।

संबंधित समाचार