रायबरेलीः संविधान दिवस से कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू, दो लाख सदस्य बनाने का है लक्ष्य
रायबरेली। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस खोई जमीन को हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ताबड़तोड़ जनसभा कर रही हैं तो वहीं सदस्यों को पार्टी से जोड़कर वोक बैंक को मजबूत करने की कवायद चल रही है। रायबरेली में कांग्रेस अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए जुट गई …
रायबरेली। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस खोई जमीन को हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ताबड़तोड़ जनसभा कर रही हैं तो वहीं सदस्यों को पार्टी से जोड़कर वोक बैंक को मजबूत करने की कवायद चल रही है। रायबरेली में कांग्रेस अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए जुट गई है। दो लाख सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। कांग्रेस के लिए रायबरेली में चुनाव का मैदान आसान नहीं रह गया है।
सदर विधायक अदिती सिंह भाजपा में शामिल हो चुकी हैं तो हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह बागी हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव में वोटबैंक के साथ सियासी गणित को सही करना होगा। यही कारण है कि शुक्रवार को सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में दो करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे। रायबरेली में दो लाख सदस्य बनेंगे तथा इसके लिए पांच रुपये का शुल्क लिया जाएगा। पर्ची आ गई है और शुल्क की पर्ची काटी जाएगी।
यह भी पढ़ें:-कृषि कानून की वापसी मजबूरी का नहीं बल्कि पीएम का साहसिक फैसला: सतीश द्विवेदी
पार्टी के भीतर ही ऊहापोह
पर्ची काटे जाने फर पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभियान शुरू कर दिया गया है। जब पर्ची हर जगह पहुंच जाती तभी इसे.शुरू करना था। वहीं पुरानी सदस्यता पर कहना था कि उसका पैसा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-संविधान दिवस के कार्यक्रम का विपक्ष ने किया बहिष्कार, दुखी लोकसभा अध्यक्ष बोले- पार्टी का नहीं संसद का था कार्यक्रम
