सीतापुर: महोली इलाके में किसान सहित दो लोगों की गोली मारकर हुई हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कोतवाली इलाके में शनिवार की रात एक किसान सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने जहां एक पिकअप चालक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, वहीं दूसरी घटना में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से किसान …

सीतापुर। कोतवाली इलाके में शनिवार की रात एक किसान सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने जहां एक पिकअप चालक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, वहीं दूसरी घटना में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वारदात के बाद से किसान के साथ सिंचाई कर रहा नौकर लापता है। एक ही थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई हत्या की दो वारदातों में दहशत का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक घटनाओं में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।

महोली कोतवाली इलाके के सीतारामपुर गांव निवासी किसान रामनिवास यादव 55 पुत्र पाती राम शनिवार की रात खेत की सिंचाई कर रहा था। उसके साथ एक नौकर भी था। इसी बीच रामनिवास की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जनकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां से नौकर भी लापता था। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा महोली कोतवाली इलाके के ही भुड़िया-कचूरा संपर्क मार्ग पर शहर कोतवाली इलाके के आलमनगर गदियाना निवासी पिकअप चालक नदीम 32 पुत्र नसीम की लूट के बाद गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसकी खून से सनी लाश पिकअप के पास बरामद हुई है।

पढ़ें-सीतापुर: ईट से कूच कर ग्रामीण की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मृतक के भाई ने बताया कि उसके पास से मोबाइल व हजारों की नकदी गायब हैं। माना जा रहा है कि लूट के विरोध में पिकअप चालक की हत्या की गई है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। सीओ सदर का कहना है कि दो अलग-अलग घटनाओं में एक पिकअप चालक व एक किसान की गोली मार कर हत्या की गई है। दोनों मामलों की जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों परिवार के लोग तहरीर देने पहुंच रहे हैं। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार