प्रियंका चोपड़ा का मदर टेरेसा से है खास कनेक्शन, साल 2000 में हुआ था इस बात का खुलासा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इतिहास में कई घटनाएं ऐसी होती हैं, जिनका उल्लेख रोमांचित कर जाता है। कई मौके और उपलब्धियां ऐसी होती हैं जिन पर वर्षों बाद भी गर्व किया जाता है। तीस नवंबर की तारीख का भारत के साथ बड़ा ही सुंदर नाता है। दरअसल वर्ष 2000 में इसी दिन भारत की 18 बरस की एक लड़की …

इतिहास में कई घटनाएं ऐसी होती हैं, जिनका उल्लेख रोमांचित कर जाता है। कई मौके और उपलब्धियां ऐसी होती हैं जिन पर वर्षों बाद भी गर्व किया जाता है। तीस नवंबर की तारीख का भारत के साथ बड़ा ही सुंदर नाता है। दरअसल वर्ष 2000 में इसी दिन भारत की 18 बरस की एक लड़की ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था और उस लड़की का नाम है प्रियंका चोपड़ा। 30 नवंबर, इस दिन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा विश्व सुंदरी बनीं थीं। यह मौका प्रियंका के अलावा पूरे देश के लिए गौरव के क्षण लाया था। प्रियंका को दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनने का गौरव भारत रत्न मदर टेरेसा से जुड़े सवाल का जवाब देने के बाद मिला था।

लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। उन्होंने दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनने का गौरव हासिल किया।

इसे भी पढ़ें…

पृथ्वीराज चौहान और रानी संयोगिता के बीच प्रेम की कड़ी बना था एक चित्रकार, जानें इतिहास

संबंधित समाचार