गोरखपुर मेट्रोलाइट रेल परियोजना के पहले चरण को मिली मंजूरी, सीएम योगी ने दी बधाई
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर में मेट्रोलाइट रेल परियोजना के पहले चरण को मंजूरी मिल गयी है। सीएम ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा “ गोरखपुर में ‘मेट्रो सेवा’ आरंभ करने की प्रक्रिया तीव्र गति से बढ़ रही है। इसी कड़ी में पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की …
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर में मेट्रोलाइट रेल परियोजना के पहले चरण को मंजूरी मिल गयी है। सीएम ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा “ गोरखपुर में ‘मेट्रो सेवा’ आरंभ करने की प्रक्रिया तीव्र गति से बढ़ रही है।
इसी कड़ी में पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की बैठक में ‘गोरखपुर मेट्रोलाइट रेल प्रोजेक्ट’ के फेज-1 को लिए अप्रूवल मिल गया है। सभी को बधाई। आदरणीय प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार।
पढ़ें: यूपी में कोरोना टीके की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या पांच करोड़ के पार
” सूत्रों के मुताबिक परियोजना के पहले चरण के लिये मंजूरी मिलने के बाद गोरखपुर में लाइट मेट्रो की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ने के आसार हैं। सरकार ने बजट में पहले ही गोरखपुर और वाराणसी में मेट्रो ट्रेन के लिये 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर रखी है।
टीईटी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी को अलीगढ़ से दबोचा
उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2021 का पेपर लीक होने के मामले में योगी सरकार लगातार एक्शन मोड में है। वहीं यूपी एसटीएफ भी लगातार पेपर लीक करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। बुधवार को एसटीएफ ने आरोपी गौरव कुमार को अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गौरव ने 4 से 5 लोगों को दो-दो लाख रुपये में अभ्यर्थियों को यूपी टीईटी का पेपर उपलब्ध कराया है। बता दें, बीते इससे पहले योगी सरकार ने सॉल्वर गैंग की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवाने की बात बोली थी। और अधिक जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…टीईटी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी को अलीगढ़ से दबोचा
