सीतापुर: सपा ने मनाई डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर की पुण्यतिथि
सीतापुर। समाजवादी पार्टी (सपा) जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी कार्यालय में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीआर आंबेडकर ने जो सपने देखे थे वह चाहे समानता का, शिक्षा का, या फिर समाज के अंतिम …
सीतापुर। समाजवादी पार्टी (सपा) जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी कार्यालय में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीआर आंबेडकर ने जो सपने देखे थे वह चाहे समानता का, शिक्षा का, या फिर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास का हो, उन सबको सपा पूरा करने का प्रयास करेगी।
साथ ही समाज व राजनीति में दलितों, वंचितों, शोषितों, पीड़ित, अल्पसंख्यकों की संख्या के हिसाब से भागीदारी दिलाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाबा साहब ने संविधान में अमीर गरीब, छोटे, बड़े सभी के लिए एक वोट का प्रविधान किया था। गरीबों, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की व्यवस्था के लिए उनके प्रयासों को भुलाया नही जा सकता है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर का भारत के विकास में बड़ा योगदान रहा है। एक अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, शिक्षाविद् और कानूनविद के तौर पर डाक्टर अम्बेडकर ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। कार्यक्रम का संचालन मसूद आलम अंसारी ने किया। इस मौके पर जयसिंह यादव, बबलू यादव, अश्वपाल सिंह, सलीम, मोलहे, राजकिशोर गौतम, भुट्टू, सलीम नूरी, कमलेश यादव, सुनील, देशदीपक भार्गव, पिंकू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-Black money के खिलाफ जारी है जंग, आयकर विभाग ने एक व्यक्ति के पास 30 करोड़ रुपये के काले धन का पता लगाया
