10 दिसंबर से इन 10 ट्रेनों में जनरल टिकट पर कर सकते हैं सफर
लखनऊ। एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में आरक्षण की व्यवस्था खत्म कर जनरल टिकट की व्यवस्था शुरू की जा रही है। कोराना काल के दौरान ट्रेनों में लागू आरक्षण व्यवस्था खत्म की जा रही है। जनरल टिकट की व्यवस्था शुरू होने से यात्रियों का सफर आसान होगा। इससे यात्री लखनऊ से दिल्ली, चंडीगढ़ व सहारनपुर समेत आसपास के …
लखनऊ। एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में आरक्षण की व्यवस्था खत्म कर जनरल टिकट की व्यवस्था शुरू की जा रही है। कोराना काल के दौरान ट्रेनों में लागू आरक्षण व्यवस्था खत्म की जा रही है। जनरल टिकट की व्यवस्था शुरू होने से यात्रियों का सफर आसान होगा। इससे यात्री लखनऊ से दिल्ली, चंडीगढ़ व सहारनपुर समेत आसपास के जिलों में जनरल के टिकट लेकर सफर करने की सुविधा मिल सकेगी।
रेलवे प्रशासन जल्द ही गोमती एक्सप्रेस सहित दस ट्रेनों के जनरल कोच से सफर करने के लिए आरक्षण टिकट की व्यवस्था को खत्म करने जा रहा है। इस व्यवस्था के शुरू होने से यात्री जनरल टिकट एटीवीएम या टिकट घर से लेकर सफर कर सकेंगे।
रेल अधिकारियों के मुताबिक 10 दिसंबर से जिन ट्रेनों में जनरल कोच होगा उनमें जनरल टिकट लेकर यात्री सफर कर सकेंगे। पहले चरण में गोमती एक्सप्रेस, अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, वाराणसी शटल सेवा, नौचंदी एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस और लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
रायबरेली: खाद्यान्न न पहुंचने से गरीबों को राशन मिलने में हुई दिक्कत, जानें पूरा मामला…
हर महीने की पांच तारीख से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर राशन वितरण शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार गोदाम पर ही अभी तक खाद्यान्न नहीं पहुंचने से समय से खाद्यान्न वितरण की उम्मीद कम है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: खाद्यान्न न पहुंचने से गरीबों को राशन मिलने में हुई दिक्कत, जानें पूरा मामला…
