बहराइच में कार और ट्रक में भिड़ंत, युवा कल्याण अधिकारी समेत दो की मौत
बहराइच। जिले में कटरा बाईपास के निकट कार सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने लखनऊ ट्रामा सेन्टर ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मृतक में एक युवा …
बहराइच। जिले में कटरा बाईपास के निकट कार सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने लखनऊ ट्रामा सेन्टर ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मृतक में एक युवा कल्याण अधिकारी भी है। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
श्रावस्ती जिला के इकौना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला हनुमान गढ़ी निवासी आशीष मिश्रा (35) पुत्र अयोध्या प्रसाद मिश्रा और विक्रम मिश्रा (25) पुत्र कृष्ण स्वरूप मिश्रा मंगलवार को आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इकौना में स्थित भारतीय मैरिज हाल में सभी शामिल हुए। कुछ देर बाद दोनों निजी कार्य को लेकर सभी अपने कार से बौद्ध स्थली श्रावस्ती चले गए। माडर्न थाना क्षेत्र के कटरा बाईपास के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में भिड़त हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाने की पुलिस हादसे की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। यहांपर चिकित्सकों ने आशीष मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल विक्रम को लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय विक्रम की भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पढ़ें: अमेठी: आयकर कार्यालय में गोष्ठी का हुआ आयोजन
पुलिस के मुताबिक विक्रम मिश्रा जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात थे। दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने हादसे का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मलबे में तब्दील हो गई कार ट्रक और कार में भिडंत इतनी तेज से हुई कि कार पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गई। वहीं, कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
