लखनऊ: सनसनीखेज वारदात से सहमा इलाका, लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर गोली मारकर की हत्या
लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम इलाके में हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। खनन को लेकर हुए विवाद में गुरुवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों ने एक …
लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम इलाके में हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। खनन को लेकर हुए विवाद में गुरुवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया, वहीं पुलिस ने भी कुछ देर बाद दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दिगोई गांव बख्शी तालाब निवासी सुभाष खनन का काम काफी समय से कर रहा था। सुभाष का देवरई गांव के दुर्गेश और कठवारा गांव के महेंद्र से खनन को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष अक्सर एक-दूसरे से भिड़ जाते थे। गुरुवार देर रात में सुभाष भवानी बाजार स्थित अपने दोस्त के घर गया था। आरोप है कि इस दौरान दुर्गेश और महेंद्र पहले से साजिश के तहत सुभाष का इंतजार कर रहे थे। सुभाष जैसे ही दूसरे घर से बाहर निकला, दोनों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
सुभाष के सीने में दो गोली लगी और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया।स्थानीय लोगों ने गोली की आवाज सुन कर हमलावरों को दौड़ा लिया। लोगों ने महेंद्र को दबोच लिया, जबकि दुर्गेश वहां से चकमा देकर भाग गया। इसी बीच जानकीपुरम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सुभाष को ट्रामा सेंटर ले कर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस ने दुर्गेश को भी देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
पढ़ें- मुरादाबाद : महंगा पड़ा पार्टी में तमंचा लहराना, आरोपी गिरफ्तार
