किसान आंदोलन की वापसी को हार जीत के चश्मे से न देखा जाये : केशव मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने पिछले एक साल से चल रहे किसान आंदोलन की समाप्ति को किसी की हार या जीत के नजरिये न देखने की अपील की है। केशव मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि किसानों ने आंदोलन वापस लेकर स्वागतयोग्य पहल की है। उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने पिछले एक साल से चल रहे किसान आंदोलन की समाप्ति को किसी की हार या जीत के नजरिये न देखने की अपील की है। केशव मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि किसानों ने आंदोलन वापस लेकर स्वागतयोग्य पहल की है। उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये शुरु से ही संवेदनशील रही है।

तीन कृषि कानूनों की वापसी को विपक्षी दलों की ओर से सरकार की हार बताये जाने के सवाल पर मौर्य ने कहा कि कृषि कानून या किसान आंदाेलन की वापसी को हार जीत के नजरिये से देखने वाले ही वस्तुत: इस विषय पर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि इतने संवेदनशील विषय पर राजनीति करना उचित नहीं है।

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कृषि कानूनों की वापसी को किसानों की जीत और सरकार की हार बताते हुये कहा था कि सरकार को किसानों के दृढ़निश्चय के आगे झुकने के लिये विवश होनो पड़ा। इसके परिणामस्वरूप ही कृषि कानूनों की वापसी हुयी है।

अपनी सरकार पर फिर हमलावर हुए वरुण गांधी

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपने ही सरकार पर निशाना साधा है। पिछले काफी दिनों से वरुण गांधी लगातार ट्वीट के जरिए भाजपा सरकार को सवालों के घेरे में लेते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर वरुण गांधी ने ट्वीट के जरिए राज्‍य की योगी सरकार और पुलिस की कथित निरंकुशता पर हमला किया है। इस बार अपने ट्वीट में वरुण गांधी ने कानपुर देहात की उस घटना का जिक्र करते हुए वीडियो शेयर किया है। जिसमें गोद में बच्चे को लिए शख्स पर कानपुर देहात पुलिस बर्बरता से लाठी बरसा रही है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: लव-कुश की जन्मस्थली जानकी कुंड में निकाली गई कलश यात्रा

संबंधित समाचार