बरेली: नई सड़क के धंस जाने से ट्रक पलटा, टला हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार की रात बदायूं रोड शांति विहार में कुछ समय पहले ही बनी रोड के धंस जाने से सामान लदा ट्रक पटल गया। उसके एक ओर के पहिए नाले में चले गए। ट्रक के आगे का हिस्सा एक मकान के सहारे टिक गया। इस घटना के बाद नाला भी चोक हो गया। …

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार की रात बदायूं रोड शांति विहार में कुछ समय पहले ही बनी रोड के धंस जाने से सामान लदा ट्रक पटल गया। उसके एक ओर के पहिए नाले में चले गए। ट्रक के आगे का हिस्सा एक मकान के सहारे टिक गया। इस घटना के बाद नाला भी चोक हो गया। इससे जलभराव की दिक्कत भी पैदा हो गई।

नगर निगम ने अभी कुछ समय पहले ही शांति विहार में मुख्य सड़क का निर्माण कराया है। यहां मढ़ीनाथ वाले मोड़ के पास एक मकान बन रहा है। शुक्रवार देर रात एक सामान लदा ट्रक किनारे से निकलने के चक्कर में नाले में पलट गया। नाले में टायर जाने से ट्रक बराबर में एक मकान पर लटक गया। सुबह मकान स्वामी को पता चलने पर वह घबरा गए। बराबर में ही एक कोचिंग सेंटर चलता है।

इस घटना से मोहल्ले में काफी अफरा-तफरी मच गई। वहां रहने वाले संतोष यादव ने नगर निगम हेल्पलाइन में फोन किया तो उन्होंने मामला जलकल विभाग का बताते हुए उनके अधिकारी का नंबर दिया। संतोष ने बताया कि जलकल वालों को फोन करने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग का मामला बताया। इसके बाद देर शाम तक ट्रक वहां से नहीं निकल पाया।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी होने के बाद ही सफाई निरीक्षक से कह दिया था। निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी थी। जबकि मुख्य अभियंता बीके सिंह का कहना है कि ट्रक हटाने के लिए पुलिस विभाग को कहा था। इसके बाद ही क्षतिग्रस्त नाले को ठीक किया जा सकेगा।

संबंधित समाचार