बरेली: प्रधानी जीतने पर रुपये उड़ाने वाले प्रधानों के खिलाफ चार्जशीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोविड काल में हुए पंचायत चुनावों में जीत हासिल करने के बाद दो नवनिर्वाचित प्रधानों द्वारा पब्लिक के बीच रुपयों की बारिश करने के मामले में पुलिस ने दो प्रधान समेत कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। वहीं एक मामले में ड्रग माफिया का बचाव करते हुए कैंट पुलिस ने …

बरेली, अमृत विचार। कोविड काल में हुए पंचायत चुनावों में जीत हासिल करने के बाद दो नवनिर्वाचित प्रधानों द्वारा पब्लिक के बीच रुपयों की बारिश करने के मामले में पुलिस ने दो प्रधान समेत कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। वहीं एक मामले में ड्रग माफिया का बचाव करते हुए कैंट पुलिस ने चार्जशीट में उसका नाम शामिल ही नहीं किया। पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद मोहनपुर और नबीनगर के प्रधानों ने घर व गाड़ी की छत से रुपये उड़ाए थे, जिसकी वीडियो वायरल हुई थी। दोनों मामलों में पुलिस की ओर से महामारी अधिनियम व आचार संहिता नियम के उल्लंघन के तहत कुछ नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

कैंट क्षेत्र के मोहनपुर के प्रधान जाकिर हुसैन उर्फ बब्बू ने 4 मई 2021 को प्रधानी जीतने के बाद ड्रग माफिया ससुर उस्मान के साथ खड़े होकर घर की छत से रुपयों की बारिश की थी। कोविड नियमों को ताक पर रखकर नवनिर्वाचित प्रधान ने बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र की थी। रुपये उड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद कैंट पुलिस ने वादी बनते हुए मोहनपुर प्रधान जाकिर हुसैन व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की जांच दरोगा संजय सिंह को दी गई।

जांच के दौरान मामले में प्रधान के साथी अजीम, मुसाहिद, दानिश व नाजिर हुसैन के नाम सामने आए। जांच पूरी होने के बाद कैंट पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ तो चार्जशीट लगा दी लेकिन ड्रग माफिया उस्मान को एक सिरे से दर किनार करते हुए बचाव कर दिया। वहीं दूसरी तरफ चुनाव जीतने के बाद कैंट के ही नबीनगर के प्रधान सलीम शाह ने भी अपनी गाड़ी में खड़े होकर भीड़ पर रुपये उड़ाए थे। मामले की वीडियो अधिकारियों तक पहुंचने पर मौजूद प्रधान सलीम शाह और उनके साथी मुस्तकीम समेत करीब 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम, आचार संहिता व धारा 144 के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की थी।

इस मामले की जांच दरोगा सचिन शर्मा को सौंपी गई थी। विवेचना के दौरान सरोज, संजीव, आरिफ खां, सुल्तान खां, बबलू, कामेश्वर, सद्दाम व अवरार इन लोगों नाम भी सामने आए थे। मामले में आरोप साबित होने के बाद कैंट पुलिस ने प्रधान समेत 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है।

वर्जन–
ड्रग माफिया के वीडियो में दिखाई देने के बाद भी चार्जशीट में नाम न शामिल होने की जांच की जाएगी। फिलहाल दोनों मामलों में करीब 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है  -श्वेता यादव, सीओ, प्रथम

संबंधित समाचार