National Energy Conservation Day: घर में बच्चों को सिखाएं कैसे बचाएं बिजली, जानें तरीके…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज देशभर में ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण में भारत की उपलब्धि‍यों को दर्शाना और जलवायु परिवर्तन के प्रति जनता को जागरूक करना है। ऊर्जा संरक्षण का सही मतलब है ऊर्जा का अनावश्यक उपयोग को कम करके कम ऊर्जा का उपयोग कर बचत करना। हमारे जीवन …

आज देशभर में ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण में भारत की उपलब्धि‍यों को दर्शाना और जलवायु परिवर्तन के प्रति जनता को जागरूक करना है। ऊर्जा संरक्षण का सही मतलब है ऊर्जा का अनावश्यक उपयोग को कम करके कम ऊर्जा का उपयोग कर बचत करना।

हमारे जीवन के लिए बहुमूल्य चीजें हैं बिजली और पानी इसके बिना हम अपना जीवन सोच भी नहीं सकते। इसी लिए हमें अपने घर में बिजली और पानी की बचत करना आना चाहिए। ताकि भविष्य के लिए हम इसका बेहतर उपयोग कर सकें। इसी के चलते आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप बिजली की बचत करने के क्या सही उपाय हैं।

बिजली की बचत करने के उपाय
1. बिजली की बचत करने का सबसे बढि़या उपाय है, जरूरत न होने पर उपकरण को मुख्य स्विच से स्विच आफ़ कर दे।
2. बल्ब की जगह सी.एफ.एल लगाएं, ये सामान्य बल्ब कि जगह 70 से 80 प्रतिशत बिजली कि बचत करते है और कई गुना ज्यादा समय तक खराब नहीं होते।
3. एल.सी.डी. टी.वी प्लास्मा टी.वी से कम बिजली कि खपत करते है।
4. एयर कंडीशनर (A.C.) को आदर्श तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड पर सेट करे।
5. 40 वाट ट्यूब कि जगह 36 वाट कि पतली ट्यूब लगायें।
6. दिन के समय खिड़कियाँ खुली रखें और अगर परदे लगे हो तो उन्हें हटा दे ताकि सूरज कि रौशनी भीतर आ सके।
7. नाईट बल्ब में 15 वाट की जगह 2 वाट का एल.ई.डी बल्ब लगायें।
8.  स्क्रीन सेवर कंप्यूटर कि स्क्रीन को सेव करते है, बिजली कि बचत नहीं करते इसलिए स्क्रीन सेवर कि जगह ब्लैंक (blank) पर सेट करे इससे बिजली कि बचत होगी।
9. कंप्यूटर, मोनिटर, प्रिंटर, कोपिएर को स्लीप मोड में सेट करे, जब आपका उपकरण इस्तेमाल में नहीं होता तब स्लीप मोड द्वारा बिजली कि बचत होती है।
10. एयर कँडीशनर की जगह छत वाले सीलिंग फैन का ज्यादा इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें…

ब्लैकहेड्स दूर करने के लिए ढूंढ रहे हैं अचूक उपाय तो यहां मिलेगा सही जवाब