बरेली: प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे 432 पुलिसकर्मी
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एयरफोर्स से लेकर फतेहगंज पूर्वी तक पुलिस को तैनात किया गया है। इसके तहत 432 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह से लेकर रात तक पुलिस सुरक्षा में तैनात रहेगी। इसके साथ ही पुलिस ने प्रधानमंत्री के शाहजहांपुर जाने के लिए भी प्लान बी तैयार किया …
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एयरफोर्स से लेकर फतेहगंज पूर्वी तक पुलिस को तैनात किया गया है। इसके तहत 432 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह से लेकर रात तक पुलिस सुरक्षा में तैनात रहेगी। इसके साथ ही पुलिस ने प्रधानमंत्री के शाहजहांपुर जाने के लिए भी प्लान बी तैयार किया है। यदि किसी कारण प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से शाहजहांपुर नहीं जा सके तो उन्हें सड़क मार्ग से शाहजहांपुर ले जाया जाएगा।
प्रधानमंत्री आज दोपहर में एयरफोर्स में चेंज ओवर करेंगे। दस दौरान जिला पुलिस और प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां कर रखी हैं। एयरफोर्स के साथ-साथ पीलीभीत रोड पर पड़ने वाले प्रत्येक चौराहे, तिराहे व कट पर ड्यूटियां लगाई गई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपी सिटी रवींद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह के अलावा सात सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 30 दरोगा, 20 एचसीपी, 125 कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल, 20 ट्रैफिक सिपाही, 20 एलआईयू के पुलिसकर्मी, फायर सर्विस के साथ वायरलेस टीम भी मौजूद रहेगी। इसके साथ 150 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। कुछ लोग सुबह 5 जे ड्यूटी पर आएंगे तो बाकी लोग दोपहर से रात तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
बड़ा बाईपास पर तैनात रहेंगी क्रेन
किसी भी वाहन के खराब होने से हाईवे पर जाम न लग सके इसलिए विलय धाम के साथ नविदया झादा समेत इन्वर्टिंस के पास क्रेन तैनात की जाएंगी। इसके साथ ही इन चौराहों पर पुलिसतैनात रहेगी। सुबह से शाम 6 बजे तक पुलिस के साथ यह क्रेन रहेगी।
यहां से रहेगा रूट डायर्वजन
मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बरेली बाईपास विलयधाम चौराहे से नवाबगंज, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी से होते हुए आगे जा सकेंगे। इसके अलावा सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर के लिए लखीमपुर खीरी से मोहम्मदी, बर्बर, औरंगाबाद, मैगलगंज से होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।
इन्वर्टिस तिराहा से शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास पर बीसलपुर चौराहे से होते होते हुए बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी से होते हुए आगे जा सकेंगे। इसके अलावा सीतापुर हरदोई, कन्नौज, कानपुर से होते हुए लखीमपुर खीरी से मोहम्मदी, औरंगाबाद, मैगलगंज से होते हुए अपने गतंव्य स्थान तक जा सकेंगे।
बदायूं की ओर से आने वाले वाहन बुखारा मोड से फरीदपुर बाईपास से पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी से होते हुए आगे जा सकेंगे। इसके अलावा सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर हेतु लखीमपुर खीरी से मोहम्मदी, औरंगाबाद, मैगलगंज से होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे। डायवर्जन के लिए यातायात पुलिस के साथ फरीदपुर थाने का फोर्स लगाया जाएगा।
हटवाए गए ठेले, दुकान कराई बंद
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के चलते रोडवेज के बाहर लगने वाले ठेले वालों को वहां से हटवाया गया है। साथ ही पीलीभीत रोड पर सड़क किनारे खड़े होने वाले ठेले वालों से भी हटने को कहा गया है। इसके साथ ही एयरफोर्स के पास में बनी दुकानों को बंद करा दिया गया है। वहीं नैनीताल रोड पर सड़क किनारे खुली दुकानों को भी बंद कराया गया है। इसके साथ ही यहां पर पुलिस तैनात रहेगी और यदि कोई दुकान खोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तैयार रहेगा पुलिस का प्लान ‘बी’
प्रधानमंत्री बरेली में आएंगे और फिर यहां से चेज ओवर करेंगे। इसके बाद वह शाहजहांपुर में जन सभा करने के बाद वापस एयरफोर्स आएंगे और फिर यहां से आगे जाएंगे। यदि किसी कारण वह हेलीकाप्टर से शाहजहांपुर नहीं जा सके तो पुलिस का प्लान बी तैयार रहेगा। पुलिस उन्हें फ्लीट करते हुए शाहजहांपुर तक ले जाएगी। इसकी सभी तैयारियां हो चुकी है। इसके लिए पुलिस की ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं।
फ्लीट ने किया ट्रायल
प्रधानमंत्री के साथ चलने वाली फ्लीट और पुलिस समेत कमांडों की टीम ने एयरफोर्स से सेटेलाइट तक सुबह और शाम को ट्रायल किया। सुबह एसएसपी भी फ्लीट के साथ गए थे। एसएसपी ने एयरफोर्स में भी पुलिस की सुरक्षा लगाई है।
पुलिस सभी तरीके से तैयार है। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों के साथ साथ सीओ और एसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
