बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कई पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, 28 दिसंबर है आवेदन की आखिरी डेट
बैंक ऑफ बड़ौदा बेराजगार लोगों के लिए लेकर आई है एक गोल्डन मौका। बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो योग्य उम्मीदवार नौकरी की तलाश में हैं वे इस सुंदर मौके का फायदा उठा सकते हैं।। आपको बता दें कि आप बैंक ऑफ बड़ौदा …
बैंक ऑफ बड़ौदा बेराजगार लोगों के लिए लेकर आई है एक गोल्डन मौका। बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो योग्य उम्मीदवार नौकरी की तलाश में हैं वे इस सुंदर मौके का फायदा उठा सकते हैं।। आपको बता दें कि आप बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक साइट bankofbaroda.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर, 2021 तक है। भर्ती अभियान के तहत 52 पदों को भरा जाएगा।
Notification के अनुसार करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अधिसूचना के अनुसार सभी मांगी गई योग्यता को देखने के बाद आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि जो भी उम्मीदवार होंगे वे केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपेक्षित शुल्क/सूचना शुल्क का भुगतान करना सकते हैं।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा (केवल JMGS-I, MMGS-II और MMGS-III में नियमित पदों के लिए) साइकोमेट्रिक टेस्ट या आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उपयुक्त मानी जाने वाली कोई अन्य परीक्षा, जिसके बाद समूह चर्चा / और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का साक्षात्कार शामिल है। संविदात्मक पदोंके लिए, चयन शॉर्ट लिस्टिंग और व्यक्तिगत साक्षात्कार / समूह चर्चा/ किसी अन्य चयन पद्धति के बाद के दौर पर आधारित होगा।
पद का विवरण
1. क्वालिटी एश्योरेंस लीड- 2 पद।
2. क्वालिटी एश्योरेंस इंजीनियर- 12 पद।
3. डेवलपर (फुल स्टैक जावा)- 12 पद।
4. डेवलपर (मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट)- 12 पद।
5. यूआई/यूएक्स डिजाइनर- 2 पद।
6. क्लाउड इंजीनियर- 2 पद।
7. एप्लीकेशन आर्किटेक्ट- 2 पद।
8. एंटरप्राइज आर्किटेक्ट- 2 पद।
9. टेक्नोलॉजी आर्किटेक्ट- 2 पद।
10. इंफ्रास्ट्रक्चर आर्किटेक्ट- 2 पद।
11. इंटीग्रेशन एक्सपर्ट: 2 पद।
इसे भी पढ़ें…
कोविड-19: देश में पिछले 24 घंटे में 7,145 नए मामले, 289 मरीजों की मौत
