ब्रेकअप के बाद से आपकी लाइफ भी हो गई है Upset, तो यूं रहें खुश…
रिश्ते समाज में और हमारे जीवन में एक महत्तवपूर्ण स्थान रखते हैं। रिश्ते निभाना और उन्हें संजोग कर रखना बेहद मुश्किल होता है। हम अक्सर किसी अनजान से रिश्ते जल्दी बना लेते हैं लेकिन कई बार उन्हें निभाने में पीछे रह जाते हैं या कई बार हम सामने वाले व्यक्ति की वजह से अपने रिश्ते …
रिश्ते समाज में और हमारे जीवन में एक महत्तवपूर्ण स्थान रखते हैं। रिश्ते निभाना और उन्हें संजोग कर रखना बेहद मुश्किल होता है। हम अक्सर किसी अनजान से रिश्ते जल्दी बना लेते हैं लेकिन कई बार उन्हें निभाने में पीछे रह जाते हैं या कई बार हम सामने वाले व्यक्ति की वजह से अपने रिश्ते निभाने में नाकामयाब हो जाते हैं।
वहीं, किसी भी रिश्ते को खत्म करना आसान नहीं होता है। कई बार हम रिश्ते के खत्म होने से डरते हैं और डिप्रेस होने लगते हैं। साथ ही कई बार हम जल्दबाजी में गलत इंसान से रिश्ते बना लेता हैं और बाद में उस रिश्ते के टूटने के दर्द से डरते हैं और उस दर्द से जल्द बाहर भी नहीं आ पाते हैं।
आज की दुनिया में बहुत से लोग ब्रेकअप का शिकार हैं। जिसके दर्द से बाहर आने में एक लंबा वक्त लग ही जाता है। ब्रेकअप का दर्द कई बार इतना ज्यादा होता है कि लोग डिप्रेशन में भी चले जाते हैं जो काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। कई बार ब्रेकअप के बाद लोग ब्रेकअप को स्वीकार नहीं कर पाते हैं। जिसके चलते ब्रेकअप से परेशान व्यक्ति अपने आप को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। जैसे कि खुद को कमरे में बंद करना, ज्यादा लोगो से बात न करना, घर वालों पर गुस्सा करना, चोटी बातों पर नाराज हो जाना, कई बाहर भी न जाना, काम और जिम्मेदारियों से मुंह चुराना। तो आज हम आपको कुछ टीप्स बता रहे हैं जो शायद आपको ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने में मदद करेगी साथ ही आप आसानी से मूव ऑन भी कर सकेंगे।
अकेले ना रहें
ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग खुद को दूसरों से एकदम अलग कर लेते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। रिलेशनशिप के चक्कर में जो समय आप अपने दोस्तों या फैमिली को नहीं दे पाते थे, अब ये वक्त इनके साथ बिता सकते हैं। ताकि आपको मन पुरानी बातों को भुला सके और आपको खुशी मिलेगी।
खुद को दोषी ना मानें
आपको कभी भी रिश्ता टूटने का जिम्मेदार खुद को ना मानें। आपका ब्रेकअप हो गया इसका मतलब ये नहीं कि गलती आपकी ही थी। आप अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ें और अपने आप पर भरोसा रखें। ब्रेकअप होने पर निराश न हों बल्कि अपने उपर ध्यान दें। लाइफ में बहुत सी चीजें हैं जिन्हें आप अपनी आदतों में ला सकते हैं।
यादों को करें दूर
रिश्ते में रहने के दौरान कपल्स एक-दूसरे के साथ कई सारी यादें बनाते हैं और ब्रेकअप के बाद यही यादें दिल को कचोटती हैं। अपने आसपास कोई भी ऐसी चीज न रहने दें जिससे उसकी याद आए। जैसे उसकी दी हुई कोई भी चीज, कोई धुन, उससे जुड़ा कोई गाना या कोई भी चीज जो आपको उसकी याद दिलाए, खुद को उससे दूर कर लें।
खुद को पॉजिटिव रखें
ब्रेकअप को पॉजिटिव तरीके से लें और ऐसे ही विचारों के साथ जिंदगी को आगे बढ़ाएं। ये सोचें कि अब आप पूरा वक्त खुद को दे सकते हैं जो कि पहले संभव नहीं था। खुद को अच्छा महसूस कराने से खुशी मिलती है.।कुकिंग, डांसिंग, सिंगिंग, पेंटिंग जैसे शौक पूरे करने की कोशिश करें. इससे आपको ब्रेकअप से निकलने में आसानी होगी।
इसे भी पढ़ें…
सर्दियों में डाइट में शामिल करें ड्राई फ्रूट्स मिल्क, जानें इसकी रेसिपी
