Christmas Special: क्रिसमस पर बच्चों को दें ये प्यारे गिफ्ट्स, उनके चेहरों पर स्माइल देखकर आपका भी बन जाएगा दिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हम बच्चों को बचपन से ही सैंटा क्लॉज की कहानी सुनाते हैं जिसमें वह बच्चों को रात में चुपके से क्रिसमस पर गिफ्ट्स देकर जाता था। आज भी वो पुरानी यादें हमारी यादों में जिंदा है। वैसे ही हमारे बच्चों को क्रिसमस बेसब्री से इंतजार रहता है। सैंटा क्लॉज आए और उन्हें अच्छे-अच्छे गिफ्ट्स देकर …

हम बच्चों को बचपन से ही सैंटा क्लॉज की कहानी सुनाते हैं जिसमें वह बच्चों को रात में चुपके से क्रिसमस पर गिफ्ट्स देकर जाता था। आज भी वो पुरानी यादें हमारी यादों में जिंदा है। वैसे ही हमारे बच्चों को क्रिसमस बेसब्री से इंतजार रहता है। सैंटा क्लॉज आए और उन्हें अच्छे-अच्छे गिफ्ट्स देकर जाए। ऐसे में इस बार आप खुद अपने बच्चे के लिए सैंटा बन जाएं और उनकी सारी विश पूरी कर दें। इससे अपने बच्चों के चहरे पर मुस्कान देखकर आपका दिन बन जाएगा।

ऐनिमल टॉयज
अगर आपका बच्चा 5 साल से कम का है तो आप उसके स्मॉल टॉयज यानी छोटे-छोटे खिलौनों के कलेक्शन को बढ़ा सकते हैं। बच्चों को ये देखकर बेहद खुशी होती है कि उनसे पास कितने सारे खिलौने हैं। लिहाजा इस बार क्रिसमस के मौके पर आप बच्चों को छोटे-छोटे क्यूट ऐनिमल टॉयज गिफ्ट में दे सकते हैं। इन खिलौनों का इस्तेमाल आप बच्चों को पढ़ाने और जानवरों की पहचान करवाने में भी कर सकते हैं।

मिनिएचर बोर्ड गेम्स या क्ले किट
आज डिजिटल युग में, गिफ्ट के रूप में मिनिएचर बोर्ड गेम्स एक बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि वे न केवल बच्चों के लिए मजेदार हैं, बल्कि यह माता-पिता को भी पसंद आते हैं। बच्चों के लिए रिटर्न गिफ्ट्स सेलेक्ट करते समय यह बात ध्यान में रखें कि थीम क्या है। अगर थीम है – क्रिएटिव, तो आप बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट की चीजें बिना सोचे दे सकती हैं। इस स्थिति में, डिफरेंट कलर्स के क्ले किट या प्ले डो एक शानदार गिफ्ट ऑप्शन होगा।

रेसिंग कार टॉयज या स्टफ्ड टाॅयज
यदि आप बर्थडे की थीम कार रखने की सोच रहे हैं, तो गिफ्ट में छोटे रेस कार देना बेस्ट होगा। इस प्रकार के गिफ्ट की लोकप्रियता दुनिया भर में बढ़ रही है, और विशेष रूप से लड़कों के बीच बहुत पॉपुलर है। छोटे बच्चों के लिए जन्मदिन के रिटर्न गिफ्ट के बारे में सोचते हुए यह ऑप्शन अच्छा है। छोटे स्टफ्ड टॉयज ज्यादा क्यूट होते हैं और इन्हें घर पर रखना भी आसान है। आप अलग-अलग टॉयज भी चुन सकते हैं, जो आपके बच्चे के गिफ्ट को प्रत्येक मेहमान के लिए उसे अलग बनाते हैं।

क्रिसमस लिखा हुआ फ्रेम या चश्मा
आपका बच्चा भी क्रिसमस की पार्टी में एकदम परफेक्ट लगे इसके लिए आपको उन्हें कुछ अक्सेसरीज देनी होगी। इन दिनों क्रिसमस थीम्ड फ्रेम या चश्मे मार्केट में काफी मिल रहे हैं और ट्रेंड में भी हैं। इनका ग्लिटरी टेक्सचर देखने में बेहद क्यूट होता है और आपके बच्चे के लिए निश्चित तौर पर एक स्टाइलिश गिफ्ट ऑप्शन होगा।

ये भी पढ़े-

क्रिसमस पार्टी की कैलोरी जलानी है, तो करें ये जादुई उपाय