बिजनौर : छात्रा से गैंगरेप का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले के 2 दिनों से फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय एलआरएस कालेज नगीना की एमए फाइनल की छात्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया …
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले के 2 दिनों से फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय एलआरएस कालेज नगीना की एमए फाइनल की छात्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि सोमवार की शाम जब वह अपने दोस्त मोनिस के साथ बाइक से ग्राम पुरैनी क्षेत्र स्थित दरगाह पर चादर चढ़ाकर लौट रही थी तो नगीना थाना क्षेत्र के पुरैनी निवासी उमेर व इजहार ने उनकी बाइक रोककर मोनिस के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और पीड़िता को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने तहरीर में अपने दोस्त मोनिस पर भी कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। बुधवार को क्राइम निरीक्षक कपिल सिंह व उनकी टीम ने गैंगरेप के तीसरे फरार आरोपी पुरैनी निवासी उमेर पुत्र आरिफ को धामपुर मार्ग स्थित रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
