मुरादाबाद : पति से विवाद में महिला ने निगला कीटनाशक, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गलशहीद थाना क्षेत्र में पति से विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा निवासी दिलशाद रिक्शा चालक है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी दिलशाद अपनी पत्नी नाजिया व तीन बच्चों सलीम समीरा और नूरजहां …

मुरादाबाद, अमृत विचार। गलशहीद थाना क्षेत्र में पति से विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा निवासी दिलशाद रिक्शा चालक है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी दिलशाद अपनी पत्नी नाजिया व तीन बच्चों सलीम समीरा और नूरजहां के साथ असालतपुरा में किराए के मकान में रहता है। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर दिलशाद और नाजिया के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि नाजिया डबल फाटक से कीटनाशक की शीशी खरीद लाई।

इसके बाद उसने खुद को बच्चों के साथ कमरे में बंद कर लिया और कीटनाशक पी लिया। यह देख बच्चों ने शोर मचाया तो पास में ही रहने वाली नाजिया की बड़ी बहन शहनाज मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। कमरे में बंद नाजिया की बेटी नूरजहां ने अंदर से कुंडी खोल दी।

इसके बाद बहनोई युसूफ उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नाजिया के जहर खाते ही दिलशाद वहां से भाग निकला। डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताई है। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इसका भी फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

संबंधित समाचार