बरेली: दोस्त ने नशा देकर जेब से निकाल लिए 12 हजार रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के शिकारपुर चौधरी निवासी सुशीला देवी ने बताया कि उनके बेटे सौरभ को मोबाइल लेना था। इसके लिए उसने 12 हजार रुपये जुटाए थे। 8 जनवरी को सौरभ का एक दोस्त उसे यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसके दोस्त की दुकान है। वह उसे सस्ता मोबाइल दिला देगा। इसके …

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के शिकारपुर चौधरी निवासी सुशीला देवी ने बताया कि उनके बेटे सौरभ को मोबाइल लेना था। इसके लिए उसने 12 हजार रुपये जुटाए थे। 8 जनवरी को सौरभ का एक दोस्त उसे यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसके दोस्त की दुकान है। वह उसे सस्ता मोबाइल दिला देगा। इसके बाद उसने सौरभ को चाय पिलाई और फिर उसे अंडे में नशीला पदार्थ दे दिया।

इससे वह बेहोश हो गया जिसके बाद आरोपी ने उसकी जेब से रुपये निकाल लिए और फिर उसे पानी में फेंक दिया। होश आने पर सौरभ ने सारी बात परिवार को बताई। मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को मां ने एसएसपी कार्यालय में एसपी ट्रैफिक से मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें- 

मुंबई: पैदल जा रहे व्यक्ति पर चढ़ा वाहन, मौत

 

संबंधित समाचार