यूपी चुनाव : अखिलेश ने सीएम योगी पर बोला हमला, कहा- बाबा से कैच छूट गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सूबे की राजनीतिक गतिविधियां तेजी से बदल रही हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी व 6 बागी विधायकों समेत कई अन्य नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में जहां आज एक तरफ सपा की सदस्यता ली तो वहीं दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सूबे की राजनीतिक गतिविधियां तेजी से बदल रही हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी व 6 बागी विधायकों समेत कई अन्य नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में जहां आज एक तरफ सपा की सदस्यता ली तो वहीं दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सूबे की योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि योगी की 11 मार्च की गोरखपुर टिकट है, लेकिन आप (बीजेपी से आए विधायकों) के आने से वह आज ही लखनऊ से गोरखपुर चले गए हैं।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी को बर्बाद कर दिया। उनके पास कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। पेट्रोल-डीजल तक इतना महंगा हो गया। तेल कंपनियां 600 फीसदी मुनाफा कमा रही हैं। लोगों को लूटा जा रहा है। अगर सबका साथ रहा तो इस चुनाव में सपा गठबंधन 400 सीटें भी जीत सकती है। स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में आए तो उनके खिलाफ पता नहीं कौन से जमाने के केस का वारंट जारी कर दिया गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि अब सपा को कोई नहीं रोक सकता क्योंकि अब साइकल का हैंडल भी ठीक, दोनों पहिए भी ठीक हैं और पैंडल चलाने वाले भी आ गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें शुक्रवार को योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। उनके साथ धर्म सिंह सौनी और 6 विधायकों ने भी अपने समर्थकों के साथ सपा का दामन थामा लिया। ये सभी नेता पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ी थी। इन सभी को अखिलेश यादव ने पार्टी का सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें:-सपा का दामन थामने के बाद भाजपा पर गरजे स्वामी प्रसाद मौर्य, कही ये बात…

संबंधित समाचार