कैंसर रोगी का आंगन गंदा देखकर जज ने लगाया जुर्माना, कहा- आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका में मिशिगन की एक अदालत ने 72 वर्षीय कैंसर रोगी पर उसके गंदे आंगन को लेकर जुर्माना लगाया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक न्यायाधीश एलेक्सिस जी क्रोट ने कहा, “आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। एक ऑनलाइन रिकॉर्डिंग में आपका आंगन दिखाई दे रहा है। क्या आपने वह तस्वीर देखी है? यह …

वाशिंगटन। अमेरिका में मिशिगन की एक अदालत ने 72 वर्षीय कैंसर रोगी पर उसके गंदे आंगन को लेकर जुर्माना लगाया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक न्यायाधीश एलेक्सिस जी क्रोट ने कहा, “आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। एक ऑनलाइन रिकॉर्डिंग में आपका आंगन दिखाई दे रहा है। क्या आपने वह तस्वीर देखी है? यह शर्मनाक है।”

न्यायाधीश ने कैंसर रोगी बुरहान के पुत्र शिब्बीर पर 100 डॉलर का जुर्माना लगाने का आदेश दिया। इस बीच सुनवाई का वीडियो वायरल होने के बाद से न्यायाधीश को हटाये जाने की मांग की जा रही है।

संबंधित समाचार