बहराइच: कैसरगंज के चार लोग जिला बदर, 2563 लोग हुए पाबंद
बहराइच। कैसरगंज पुलिस ने विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए निरोधात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने 2563 व्यक्तियों को शांति भंग में पाबंद किया है। जबकि कैसरगंज के चार लोगों को जिला बदर किया है। इससे क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है। बहराइच जिले में विधान सभा चुनाव पांचवें चरण में …
बहराइच। कैसरगंज पुलिस ने विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए निरोधात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने 2563 व्यक्तियों को शांति भंग में पाबंद किया है। जबकि कैसरगंज के चार लोगों को जिला बदर किया है। इससे क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है।
बहराइच जिले में विधान सभा चुनाव पांचवें चरण में है। कैसरगंज विधान सभा में भी मतदान होगा। थाना क्षेत्र के 111 मतदान केन्द्रो पर 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। पुलिस ने 110 जी के तहत 57 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की। 6 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट व चार लोगों को जिला बदर किया गया है।
मिनी गुण्डा एक्ट के तहत 44 लोगों के विरूद्ध व 117 सीआरपीसी के तहत 54 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। थाना क्षेत्र में लाइसेंस धारको के पास 532 शस्त्र हैं। जिसमें 240 लाइसेंसी असलहे थाने में जमा कराये गये। पूरे शिवनारायण पुर मंझारा तौकली, मंगल मेला गोडहिया नम्बर दो, जगन्नाथ महतोपुरवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई आबादी, गजराज सिंह पुरवा, मनिकापुर, व खनेहटा को क्रिटिकल मतदेय स्थल,के रूप में चिन्हित किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया की चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाही की जा रही है।एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी की संयुक्त टीम चार या चार से ऊपर के संवेदन शील मतदेय स्थलों का भ्रमण किया जा रहा है।
रायबरेली: बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड, पारा पहुंचा 3 डिग्री के पार
मंगलवार को उत्तर की बर्फीली हवा ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सुबह घना कोहरा पड़ा, जिससे दृश्यता 5 मीटर रही और इस कारण वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हवा चलने से शीतलहर का खासा असर रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा।
पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें- रायबरेली: बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड, पारा पहुंचा 3 डिग्री के पार
