बरेली: बारिश में कई जगह बिजली फाल्ट, हड़ताल की वजह से नहीं हुए ठीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में तार टूटने से शनिवार रात बिजली गुल हो गई। बिजली संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से कोई फाल्ट ठीक करने ही नहीं गया। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चक महमूद में एचटी लाइन का तार टूट गया। किला और …

बरेली, अमृत विचार। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में तार टूटने से शनिवार रात बिजली गुल हो गई। बिजली संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से कोई फाल्ट ठीक करने ही नहीं गया। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
चक महमूद में एचटी लाइन का तार टूट गया।

किला और कुतुबखाना समेत सुभाषनगर और उपकेंद्र पर लोकल फाल्ट होने से बिजली का संकट गहरा गया। लोगों ने फाल्ट ठीक करने के लिए जब पावर हाउस फोन किया तो पता लगा कि संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में कई जगह पूरी रात लोगों को बिना बिजली के ही गुजारनी पड़ी। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि उनकी जायज मांगें नहीं सुनी जा रहीं।

कार्य बहिष्कार के बावजूद अब तक मांगों पर बात आगे नहीं बढ़ी है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो 24 जनवरी से सभी भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

संबंधित समाचार