UP Election 2022: सहारनपुर में चुनावी जनसभा संबोधित करेंगी मायावती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। विधानसभा चुनावों के चलते सभी पार्टियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी जमकर जनसभाएं और चुनावी प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच प्रचार अभियान के तहत आज बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सहारनपुर मंडल के पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। …

सहारनपुर। विधानसभा चुनावों के चलते सभी पार्टियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी जमकर जनसभाएं और चुनावी प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच प्रचार अभियान के तहत आज बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सहारनपुर मंडल के पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

बसपा मुख्‍यालय से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सहारनपुर में बसपा उम्मीदवारों के समर्थन में 5 फरवरी शनिवार यानि आज चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। मंडल स्तरीय यह चुनावी जनसभा (सहारनपुर) टापरी-नागल रोड स्थित टापरी में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास मैदान में होगी, जिसमें सहारनपुर मंडल के सभी जिलों के पार्टी उम्मीदवार व प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पढ़ें- भारतीय जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी लगी हाथ, 1993 मुंबई ब्लास्ट का मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र UAE में गिरफ्तार…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज