भारतीय जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी लगी हाथ, 1993 मुंबई ब्लास्ट का मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र UAE में गिरफ्तार…
मुंबई। भारतीय जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारतीय जांच एजेंसियों ने 1993 के मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट के मोस्ट वांडेट आतंकी अबु बक्र को UAE से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, ये सर्च ऑपरेशन कई देशों में चल रहा था। 1993 में मुंबई में अलग-अलग जगहों पर 12 धमाके हुए थे, …
मुंबई। भारतीय जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारतीय जांच एजेंसियों ने 1993 के मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट के मोस्ट वांडेट आतंकी अबु बक्र को UAE से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, ये सर्च ऑपरेशन कई देशों में चल रहा था।
1993 में मुंबई में अलग-अलग जगहों पर 12 धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 713 लोग घायल हुए थे। अबु बक्र की गिरफ्तारी यूएई की एजेंसियों के सहयोग से की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही अबु बक्र को भारत लाया जाएगा।
अबु बक्र को अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। पिछले काफी दिनों से उसके पाकिस्तान और यूएई में छिपे होने की जानकारी मिल रही थी। आखिरकार अबु बक्र को UAE से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें- बरेली: स्कूल खुलने पर तय होगी प्री बोर्ड परीक्षा की तिथि
