बाजपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। देर शाम दोराहा बाजपुर में तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल हुए बाइक सवार राजमिस्त्री को आनन-फानन में ही सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे …

बाजपुर, अमृत विचार। देर शाम दोराहा बाजपुर में तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल हुए बाइक सवार राजमिस्त्री को आनन-फानन में ही सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर हायर सेंटर जा ही रहे थे कि तभी उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

रविवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे ग्राम महेशपुरा निवासी राजमिस्त्री गेंदालाल (45) पुत्र रामकुंवर काम निपटाने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच काशीपुर रोड पर तेज गति से जा रहे बेकाबू ट्रक चालक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने के बाद बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी जबकि बाइक सवार गेंदालाल सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया।

आसपास के दुकानदारों व राहगीरों की मदद से घायल गेंदालाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।गेंदालाल को उपचार के लिए बाहर ले जाया जा रहा था कि उसने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर पहुंची दोराहा चौकी की पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी हासिल की तथा बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रखवा दिया है जिसे सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।