इंस्पायर अवार्ड योजना में सितारगंज से 23 बच्चों का चयन, शक्तिफार्म के आठ बच्चों ने बढ़ाया मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2021-22 के लिए क्षेत्र के आठ बच्चों का चयन हुआ है। इनमें क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभा के स्कूलों में अध्ययनरत बच्चे सुहानी दास, यश विश्वास, निकिता मालाकार, प्रियंका चक्रवर्ती, बलविंदर सिंह, राहुल सरदार, वंशिका चौधरी और इशिका गंगवार शामिल हैं। बच्चों में सृजनशीलता एवं रचनात्मक सोच की …

शक्तिफार्म, अमृत विचार। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2021-22 के लिए क्षेत्र के आठ बच्चों का चयन हुआ है। इनमें क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभा के स्कूलों में अध्ययनरत बच्चे सुहानी दास, यश विश्वास, निकिता मालाकार, प्रियंका चक्रवर्ती, बलविंदर सिंह, राहुल सरदार, वंशिका चौधरी और इशिका गंगवार शामिल हैं।

बच्चों में सृजनशीलता एवं रचनात्मक सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई इस योजना में सितारगंज क्षेत्र के 23 बच्चे चयनित किए गए हैं। जिसमें से आठ बच्चे शक्तिफार्म क्षेत्र के भी शामिल हैं। विद्यार्थियों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने और उन्हें सरकार की इस योजना से जोड़ने के लिए 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह राशि विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।