हरदोई: दो बाइक आपस में भिड़ीं, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
हरदोई। थानाक्षेत्र के गांव सरफ़ुद्दीनपुर के सामने सेलापुर मार्ग पर दो बाइक आमने सामने भिड़ गई। एक बाइक पर सवार क्षेत्र के गांव मवैया निवासी विमलेश कुमार जो कि कस्बे में स्थित अपनी दुकान जा रहा था। तीन साल पहले हुई थी युवक की शादी अचानक हुए हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। …
हरदोई। थानाक्षेत्र के गांव सरफ़ुद्दीनपुर के सामने सेलापुर मार्ग पर दो बाइक आमने सामने भिड़ गई। एक बाइक पर सवार क्षेत्र के गांव मवैया निवासी विमलेश कुमार जो कि कस्बे में स्थित अपनी दुकान जा रहा था।
तीन साल पहले हुई थी युवक की शादी
अचानक हुए हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर जिलाअस्पताल से परिजन लखनऊ लिए जा रहे थे रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। परिवार में उसकी पत्नी लक्ष्मी व दो वर्ष का पुत्र अभिशान्त पाल है। युवक कस्बे में जनरल स्टोर की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। हादसे से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर पश्चिमी निवासी शिवकुमार नईबस्ती की ओर जा रहा था वह भी घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि उसका इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हरदोई: कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस व आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5863 लीटर शराब के साथ 107 लोग गिरफ्तार
